Tuesday , 27 October 2026

Blog Layout

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने की प्रेमिका की नृशंस हत्या, संबंध बनाने के बहाने जंगल ले जाकर सरिए से फोड़ा सिर; पति के साथ ढूंढने का करता रहा नाटक

सहारनपुर  : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद शुरू हुई तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है। मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी वाजिद की पत्नी …

Read More »

यूपी में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अफसरों के तबादले, 7 बार सेवा विस्तार पाने वाले आंजनेय सिंह की विदाई; संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद कमिश्नर

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की रही। लगातार सात बार सेवा विस्तार (Extension) हासिल करने के बाद आखिरकार आठवीं बार केंद्र और राज्य से हरी झंडी न मिलने के कारण …

Read More »

अमरावती में दर्दनाक हादसा: जिला स्त्री अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर फटा, आग से तीन नवजात शिशुओं की जलकर मौत; 6 गंभीर

अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में अचानक भीषण आग लगने से तीन मासूम नवजातों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वॉर्ड …

Read More »

बांग्लादेश में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार का कत्ल, 7 घंटे तक लाशों के बीच खीरा-खजूर खाते रहे कातिल; नहाकर हुए फरार

रंगपुर : बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की जांच में रूह कंपा देने वाले खुलासे सामने आए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद दोनों हत्यारे वारदात की जगह से भागे नहीं, बल्कि करीब 6 से 7 घंटे तक …

Read More »

यूपीएसएसएससी परीक्षा में सेंधमारी: ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले हाईटेक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख में तय हुआ था सौदा

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता पर सेंध लगाने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने एक हाईटेक नकलची को रंगे हाथों दबोचा है जो बेहद शातिर …

Read More »

बस्ती में कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की नृशंस हत्या, 24 घंटे में पर्दाफाश कर पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

बस्ती  : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का सफल अनावरण कर …

Read More »

यूपी में बदला मौसम का मिजाज: लखनऊ में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, 12 जिलों में आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम फुहारों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है और पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब एक …

Read More »

गिनी में भारी बारिश के बाद दरका कचरे का विशाल पहाड़, मलबे में दबीं कई झोपड़ियां; 22 लोगों की दर्दनाक मौत

कोनाक्री  : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार तड़के भारी बारिश के बीच शहर के सबसे बड़े डंपिंग यार्ड में कचरे का एक विशाल पहाड़ अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण भूस्खलन की चपेट में आकर कम से कम 22 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग …

Read More »

कर्नाटक पेपर लीक कांड में IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के बरेली आवास पर ED का बड़ा छापा, घंटों तक खंगाले दस्तावेज

बरेली ): कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले की आंच अब उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड तक आ पहुंची है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रविवार को 2016 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के बरेली स्थित पैतृक आवास पर जोरदार छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी …

Read More »

यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़ा, 5 लाख का कैशलेस इलाज; विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय और सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को बड़ा उपहार दिया है। राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय वृद्धि के साथ-साथ रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच से 11 रसोइयों …

Read More »