Sunday , 18 October 2026

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को नूडल्स खाकर सोया था परिवार, सुबह पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के मिले शव; फूड पॉइजनिंग की आशंका

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल (नगला पदम) गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों—पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों—की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार रात को मैगी (नूडल्स) खाकर सोया था, …

Read More »

मेरठ में दो दिन के भीतर चार दोषियों को फांसी की सजा: पति की हत्या में बंद महिला कैदियों में फैली बेचैनी, जेल में बढ़ाई गई निगरानी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बहुचर्चित हत्याकांडों में अदालतों द्वारा दिए गए सख्त फैसलों ने कानून और न्याय व्यवस्था की नजीर पेश की है। मेरठ की अदालतों ने महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में चार दोषियों को फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाकर कड़ा संदेश दिया है। इन ऐतिहासिक फैसलों के बाद पति की हत्या के आरोप में …

Read More »

बेटा होने की भविष्यवाणी हुई गलत तो 81 साल के बुजुर्ग पुजारी को गोलियों से भूना: मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पड़ोसी को फंसाने रची थी खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जांच में सामने आया कि पुजारी ने करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी के परिवार में बेटा पैदा होने की …

Read More »

नींद की झपकी, खड़े ट्रक से टक्कर और आग का तांडव: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर ई-बाइक लदा कंटेनर बना आग का गोला, गेट लॉक होने से जिंदा जला परिचालक

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ई-बाइक लादकर जा रहा एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में कंटेनर आग का गोला बन गया। इस हादसे में चालक को तो समय …

Read More »

यूपी चुनाव से पहले सपा में भगभग: बीजेपी, आरएलडी और निषाद पार्टी के कई नेता साइकिल पर सवार, अखिलेश बोले- ‘अभी तो शुरुआत है, कई विधायक भी कतार में’

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अन्य दलों में सेंधमारी करते हुए लखनऊ में बड़ा सियासी दांव चला है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी), आजाद समाज पार्टी और निषाद पार्टी के कई दिग्गज …

Read More »

यूपी के 703 शहरों की चमकेगी किस्मत: योगी सरकार ने खोले खजाने, नगरीय निकायों के लिए 1034.76 करोड़ रुपये मंजूर; देखें आपके शहर को क्या मिला

उत्तर प्रदेश के शहरों के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश के 703 नगरीय निकायों के लिए 1034.76 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि मंजूर की गई है। इस बजट में 16 नगर निगमों के साथ 185 नगर पालिका परिषदों और …

Read More »

बिस्तर पर छोड़ा जिंदा सांप, 10 बार कटवाया: पति की हत्यारी बेवफा पत्नी और प्रेमी को आज अदालत सुनाएगी सजा, मां बोली- मिले फांसी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्ते और इंसानियत को झकझोर देने वाले सनसनीखेज अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड में अदालत आज शुक्रवार, 16 अक्तूबर को अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अंजाम दी गई इस खौफनाक वारदात में मृतक की पत्नी रविता और उसके आशिक अमरदीप को अदालत पहले ही हत्या एवं सबूत …

Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर बोर्ड परीक्षा का साया : फरवरी में मतदान की परंपरा पर संशय, मार्च या अप्रैल में वोटिंग के आसार !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के समय को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश में लंबे समय से फरवरी माह में विधानसभा चुनाव कराने की परिपाटी रही है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद इस परंपरा पर …

Read More »

मुलायम की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती, अखिलेश यादव का होगा इम्तिहान, 2027 के लिए सपा कितनी तैयार?

मुलायम सिंह यादव ने साल 2012 में उत्तर प्रदेश की सत्ता की बागडोर पूरे स्नेह और भरोसे के साथ अपने बेटे अखिलेश यादव के हाथों में सौंपी थी। हालांकि, 2017 आते-आते पार्टी के भीतर वर्चस्व की जंग छिड़ गई। अखिलेश ने पिता से सीधे टकराकर समाजवादी पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। उस वक्त पार्टी में बड़ी टूट …

Read More »

दिल्ली में CJP प्रदर्शन से यूपी में हाई अलर्ट: 20 जिलों से बुलाई गईं 500 महिला पुलिसकर्मी, लखनऊ मेल और तेजस समेत कई ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव से निपटने के लिए शासन स्तर से सभी जिलों के कप्तानों को सख्त दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। …

Read More »