Monday , 19 October 2026

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा चुनाव: UP की 10 सीटों पर कांटे की टक्कर, SP और BJP के अतिरिक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी से गरमाई सियासत

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने जा रहा द्विवार्षिक चुनाव बेहद दिलचस्प और सियासी दांव-पेंच से भरा मोड़ ले चुका है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP), दोनों ही अपने तय संख्या बल और कोटे से एक-एक अतिरिक्त प्रत्याशी मैदान में उतारने …

Read More »

‘हाथी, साइकिल और पंजे वाले नहीं चाहते समाधान… हमें पायल नहीं पावर चाहिए’, सुल्तानपुर में विपक्ष पर बरसे डॉ. संजय निषाद

सुल्तानपुर।  निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए समाज के हक और अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कूरेभार ब्लॉक स्थित पटना सैदखानपुर गांव में आयोजित ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं …

Read More »

‘संत रविदास नगर भदोही’: 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, 1340 करोड़ की सौगात के बीच बदला जिले का नाम. ….क्या है नामकरण इतिहास

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल की राजनीति और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए भदोही जिले का नाम बदलने की घोषणा की है। अब यह जिला आधिकारिक तौर पर ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से पहचाना जाएगा। भदोही में आयोजित 50वें …

Read More »

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला उलझा: छत से छलांग लगाने का CCTV फुटेज सामने आया, कमरे से मिला था खून से सना ग्राइंडर

वृंदावन में पूज्य प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गहराता जा रहा है। अब इस घटना से ठीक पहले का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें रसिक दुलारी चौथी मंजिल की छत से अचानक छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। करीब 30 सेकंड की इस रिकॉर्डिंग …

Read More »

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर परिजनों की गुहार: दर्शन को आए 2 लोग लापता, 16 साल के अनुज और 35 वर्षीय महिला की तलाश जारी

वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम इस समय दो अलग-अलग लोगों के लापता होने की घटनाओं को लेकर चर्चा के केंद्र में है। प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन और दीक्षा के सिलसिले में वृंदावन आए दो श्रद्धालुओं—नोएडा की 35 वर्षीय महिला युक्ति और हाथरस के 16 वर्षीय किशोर अनुज चौधरी—का कई हफ्तों से कोई सुराग नहीं मिल पा रहा …

Read More »

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर गहराया रहस्य: शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद तीन लोग लापता, परिजनों का धरने पर फूटा गुस्सा

मथुरा। कान्हा की नगरी वृंदावन में स्थित संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम इन दिनों लगातार विवादों के घेरे में आता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब आश्रम परिसर और उसके आसपास से तीन अलग-अलग लोगों के रहस्यमय ढंग से लापता होने …

Read More »

2027 के रण से पहले यूपी में गरमाई सियासत: सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी, नए समीकरणों के साथ 100 सीटों पर अड़ी कांग्रेस….क्या होगा नया फार्मूला?

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के भीतर सियासी बिसात बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर औपचारिक बातचीत शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया …

Read More »

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर शो, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह हो सकते हैं शामिल; सीएम योगी ने परखीं तैयारियां

लखनऊ / वाराणसी।  देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। गंगा की अविरल धारा के किनारे बसी आध्यात्मिक राजधानी के आसमान में भारतीय वायुसेना (IAF) के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपना अदम्य पराक्रम, साहस और हवाई करतब दिखाएंगे। वाराणसी के नमो घाट पर आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर …

Read More »

अखिलेश यादव का 8 अक्तूबर को अयोध्या दौरा तय: भागवत कथा में होंगे शामिल, रामलला के दर्शन का शेड्यूल नहीं; गरमाई सियासत

अयोध्या / लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 8 अक्तूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम की पावन नगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंच रहे हैं। तय प्रोटोकॉल और प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सपा प्रमुख पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक आवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान ‘श्रीमद्भागवत कथा’ में शिरकत …

Read More »

मिशन चुनाव: यूपी में भाजपा ने उतारी प्रवक्ताओं की भारी-भरकम फौज, दोगुनी ताकत के साथ साधे जातीय समीकरण; देखें पूरी सूची

लखनऊ।  आगामी चुनावी समर को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार शनिवार को अपनी नई मीडिया टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संगठन ने प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजकों व सह-संयोजकों की संयुक्त टीम मैदान में उतार दी है। इस फेरबदल की सबसे अहम बात यह …

Read More »