Monday , 23 November 2026

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 144 PPS अफसरों के किए तबादले, अयोध्या से लेकर गोरखपुर और गाजियाबाद तक बदले कई डीएसपी, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 144 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की नई तैनाती की गई है। जारी सूची के अनुसार, पीपीएस अधिकारी शोभित कुमार को कानपुर देहात का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि दिलीप कुमार सिंह को मीरजापुर का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है और शुभम लोडी को आजमगढ़ से स्थानांतरित कर संभल का पुलिस उपाधीक्षक तैनात किया गया है।

अतुल कुमार सिंह को मिली महराजगंज की कमान, हरदोई में दो नए डीएसपी तबादला सूची में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव किए गए हैं। पीपीएस अधिकारी अतुल कुमार सिंह प्रथम को अमेठी से हटाकर महराजगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं, महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा का पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजा गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात रवि कुमार गुप्ता को गोंडा का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, आशुतोष तिवारी को अयोध्या से और राजेश सिंह को बिजनौर से स्थानांतरित कर हरदोई जनपद का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

नीलेश मिश्रा गोरखपुर और ओंकार दत्त तिवारी गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजे गए शासन स्तर से जारी तबादला आदेश में पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक के जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार सिंह प्रथम को गौतमबुद्धनगर से हापुड़ का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार (मीरजापुर) का पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसी क्रम में राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक और ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर का पुलिस उपाधीक्षक तथा रजनीश शर्मा को बागपत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुल्तानपुर और मधुप कुमार सिंह को बरेली का जिम्मा तबादलों की इसी कड़ी में राजेश कुमार श्रीवास्तव को ललितपुर से सुल्तानपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अनुज मिश्रा को हरदोई से स्थानांतरित कर शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा का पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं, मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली का पुलिस उपाधीक्षक और राजीव कुमार गुप्ता को गौतमबुद्धनगर से अलीगढ़ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पीएसी और सुरक्षा मुख्यालय में भी हुई नई तैनाती प्रमुख जिलों के अलावा अन्य इकाइयों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देश दीपक सिंह को बिजनौर से सहारनपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि शमशेर बहादुर सिंह को सुल्तानपुर का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। राजीव सिरोही को मथुरा के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रत्नेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय उत्तर प्रदेश भेजा गया है और दिनेश दत्त मिश्र को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी का सहायक सेनानायक बनाया गया है।

 

Check Also

कानपुर के कल्याणपुर में सनसनीखेज वारदात: पति के सामने ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, 2019 में की थी लव मैरिज; मां ने जताई हत्या की आशंका

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार, 22 नवंबर की …