Saturday , 19 September 2026

Tag Archives: लखनऊ समाचार

Lucknow Guest House Suicide: मेडिकल स्टोर से शुरू हुई मोहब्बत का गेस्ट हाउस में खौफनाक अंत, धर्म की दीवार बनी काल तो प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम

लखनऊ। जनपद हरदोई से अपनों की बंदिशों और सामाजिक तानों से तंग आकर नई जिंदगी की तलाश में राजधानी लखनऊ पहुंचे प्रेमी जोड़े की दास्तान का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। मेडिकल स्टोर पर बैठने वाले युवक और सामने रहने वाली युवती के बीच दो साल पहले पनपा प्यार आखिरकार चारदीवारी के सन्नाटे में दम तोड़ गया। चिनहट स्थित एक …

Read More »

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: सरकारी ट्यूबवेल के गड्ढे में डूबने से 5 साल के मासूम की मौत, पिता दुबई में मर्चेंट नेवी में तैनात; लोहिया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

 लखनऊ.   राजधानी लखनऊ के चिनहट-बीबीडी क्षेत्र अंतर्गत जुग्गौर के डीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार शाम सरकारी ट्यूबवेल के पास बने गहरे जलभराव वाले गड्ढे में फिसलकर गिरने से 5 वर्षीय मासूम हर्षित चौरसिया की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा पड़ोस में चल रही सत्यनारायण कथा के दौरान अपने हमउम्र दोस्त के …

Read More »

‘मैं जिंदा हूं, टीवी पर अपनी ही मौत की खबर देख रहा हूं’: लखनऊ हत्याकांड में हिंदू युवा वाहिनी नेता का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने उस वक्त अजीबोगरीब मोड़ ले लिया, जब अपनी ही हत्या की खबर देख रहे हिंदू युवा वाहिनी के नेता को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। अपहरण के बाद गोली मारकर की गई धीरेंद्र प्रताप नाम के शख्स की हत्या …

Read More »

यूपी विधानसभा में हंगामे की भेंट चढ़ा तीसरा दिन: शिवपाल के विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, केशव प्रसाद मौर्य का करारा पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सियासी पारा अपने चरम पर है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के चलते विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 20 मिनट …

Read More »

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड पर LDA का बड़ा एक्शन: 15 मौतों वाली 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मौके पर हुआ हंगामा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में जिस 4 मंजिला कमर्शियल इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी, उस पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह 7:30 बजे एलडीए के 45 अफसरों और कर्मचारियों का दस्ता 3 बुलडोजर, एक जेसीबी और एक हाइड्रोलिक मशीन …

Read More »

KGMU Hostel Mess: केजीएमयू के सभी 18 हॉस्टलों में नॉनवेज पर लगा बैन, राज्यपाल की फटकार के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए सभी 18 हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज (मांसाहारी) भोजन बनाने और परोसने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब केजीएमयू के सभी छात्रावासों की मेस में छात्रों को केवल शुद्ध …

Read More »

उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध, योगी सरकार ने लगाया एस्मा (ESMA) एक्ट; आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एक बेहद बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले 6 महीने तक के लिए सभी प्रकार की सरकारी हड़तालों और कार्य बहिष्कार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। कार्मिक अनुभाग-4 द्वारा सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) …

Read More »

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: जिस अवैध इमारत को ढहाना था, उसे ‘अफ़सरों’ ने दो महीने में कैसे जीवनदान दे दिया? खुला बड़ा राज!

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड ने न सिर्फ कई जिंदगियों को खतरे में डाला, बल्कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्यप्रणाली और पुरानी फाइलों में दफन गहरे राज भी उजागर कर दिए हैं। सोमवार को जिस इमारत में आग की लपटों ने तांडव मचाया, वह दरअसल कागजों पर बहुत पहले ही ‘अवैध’ घोषित हो चुकी थी। चौंकाने …

Read More »

लखनऊ में खौफनाक वारदात: चलती ऑटो में कारोबारी की पत्नी से दरिंदगी, गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी के पैर में मारी गोली

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके गाजीपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक नामचीन कारोबारी की 55 वर्षीय पत्नी के साथ चलती ऑटो में अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए शोर मचाया, तो बेरहमों ने उनका गला दबाकर जान से मारने …

Read More »

केजीएमयू में एक और बड़ा खेल: यूरोलॉजी के बाद अब लारी कार्डियोलॉजी में आयुष्मान योजना में ‘महाघोटाला’! एक ही मरीज को ठोक दिए 5-5 स्टेंट, जांच शुरू

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में घोटालों और अनियमितताओं के जिन्न एक-एक कर बाहर आने लगे हैं। अभी यूरोलॉजी विभाग में हुआ करोड़ों रुपये का दवा घोटाला पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब लारी कार्डियोलॉजी विभाग से एक और बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए …

Read More »