उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ और पीछा किए जाने से परेशान 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा द्वारा आत्मरक्षा और पीछा छुड़ाने के लिए अपने लंबे बाल कटवाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उससे दोगुनी उम्र का एक रिश्तेदार उस पर जबरन शादी करने और संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था। मनचले …
Read More »Tag Archives: कानपुर क्राइम न्यूज़
कानपुर में प्रेमी ने की महिला की बेरहमी से हत्या: ‘बेटी के गैंगरेप की धमकी दी तो खो बैठा आपा’, पुलिस पूछताछ में आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णजयंती विहार में हुए 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी व मृतका के प्रेमी पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी सेन पश्चिमपारा का रहने वाला है। पुलिस हिरासत …
Read More »टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लायर राधा का कानपुर कनेक्शन, बिल्हौर के युवक संग लिव-इन में रही थी आरोपी; सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई सनसनीखेज फायरिंग की वारदात की जांच की आंच अब उत्तर प्रदेश के कानपुर तक पहुंच गई है। मामले में हमलावरों को असलहा मुहैया कराने के आरोप में सीतापुर से दबोची गई महिला राधा के तार कानपुर के बिल्हौर स्थित दादारपुर कटहा गांव से जुड़ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि …
Read More »नींद की झपकी, खड़े ट्रक से टक्कर और आग का तांडव: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर ई-बाइक लदा कंटेनर बना आग का गोला, गेट लॉक होने से जिंदा जला परिचालक
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ई-बाइक लादकर जा रहा एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में कंटेनर आग का गोला बन गया। इस हादसे में चालक को तो समय …
Read More »कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बेटा ही निकला पिता का कातिल, बहू को फंसाने की साजिश बेनकाब; नौकर से चैट और साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ है कि कारोबारी की हत्या की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके अपने सगे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही रची थी। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान हुई सघन पूछताछ में जब …
Read More »कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड: पिता के कत्ल के चौथे दिन बेटे ने संभाली गद्दी, सोशल मीडिया से हटाईं रील्स; बिरहाना रोड के व्यापारियों तक पहुंची पुलिस
कानपुर औद्योगिक नगरी कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच अब एक नए और बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। पिता के नृशंस कत्ल के महज चौथे दिन ही बेटे सुब्रत द्वारा फर्म पर जाकर कारोबार की कमान संभाल लेना पुलिस अधिकारियों के गले नहीं उतर रहा है। पत्नी के जेल जाने के …
Read More »ससुराल-मायका ठुकराया, तीन बच्चों की मां ने चुना युवती का साथ: इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार, थाने में रोते रहे परिजन, मजिस्ट्रेट के सामने बयान देकर प्रेमिका संग रवाना
सरसौल/कानपुर ब्यूरो। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों की एक हैरान कर देने वाली दास्तान सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। तीन मासूम बच्चों की मां ने अपने पति, बच्चों, ससुराल और मायके के तमाम रिश्तों की डोर तोड़कर अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका युवती के साथ जिंदगी बिताने का अंतिम फैसला कर लिया है। थाने …
Read More »कानपुर के चर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा मोड़: कत्ल से पहले किया था डांस, अब कोर्ट में दुपट्टे से चेहरा छिपाती दिखी बहू शालू; 309 कॉल्स और डिलीट चैट से खुले गहरे राज
उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की सनसनीखेज हत्या के मामले में गिरफ्तार बहू शालू मिनोचा को पुलिस ने रिमांड के लिए अदालत में पेश किया। वारदात से ठीक पहले बेफिक्र अंदाज में डांस करने वाली शालू बुधवार को जब कोर्ट परिसर पहुंची, तो उसका मिजाज पूरी तरह बदला हुआ था। मीडिया कर्मियों और आम लोगों …
Read More »कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: ‘मर्डर को हार्ट अटैक कैसे दिखाएं?’, ससुर की जान लेने से पहले बहू शालू ने गूगल पर तलाशे थे खौफनाक तरीके; मोबाइल चैट ने खोले गहरे राज
कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में हुए चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। इस हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार बताई जा रही कारोबारी की बहू शालू मिनोचा की संलिप्तता को लेकर तकनीकी जांच में बेहद चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पुलिस दो नौकरों समेत आरोपी बहू को …
Read More »Kanpur News: ‘घर आकर सब बताऊंगी…’ रात को रोते हुए मां को किया फोन, अगली सुबह संदिग्ध हालात में फंदे पर मिली लाश; जिसे अपनाने के लिए अपनों से लड़ी, उसी घर में….
बिल्हौर, कानपुर। जिस बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर, अपनों से बगावत कर अपने हमसफर को चुना था, उसी की मांग का सिंदूर महज चार महीने में उजड़ गया। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद ससुराल गई नवविवाहिता रमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से चंद घंटे पहले उसने अपनी मां को …
Read More »
voice of india