Tuesday , 27 October 2026

लखनऊ

नम आंखों से प्रतीक यादव को दी गई अंतिम विदाई: ससुर ने दी मुखाग्नि, भाई अखिलेश और बेटियों ने रखी चिता पर लकड़ी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के वैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा यादव परिवार और हजारों समर्थकों …

Read More »

प्रतीक यादव की मौत का बढ़ा सस्पेंस: शरीर पर मिले चोटों के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘ब्लड क्लॉट’ का खुलासा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के अनुज और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) की अचानक हुई मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मौत की गुत्थी और उलझती जा रही है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले …

Read More »

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 100 की मौत, मलबे में तब्दील हुए घर, अपनों को खोकर बिलख रहे लोग. ..देखें VIDEO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन काल बनकर आया। प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक आए भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते चारों ओर चीख-पुकार मच गई। कुदरत के इस कहर ने पूरे प्रदेश में करीब 100 लोगों की जिंदगी छीन ली। कहीं आसमानी बिजली ने घरों को निशाना बनाया, तो कहीं …

Read More »

प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: ‘मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ बनी मौत की वजह, शरीर पर मिले चोटों के निशान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव (38) के आकस्मिक निधन ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मौत की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) द्वारा जारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट की है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मृत्यु का मुख्य कारण ‘मैसिव …

Read More »

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और बारिश ने ली 63 जानें; प्रयागराज में सबसे ज्यादा तबाही, 38 जिलों में अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रकृति के इस रौद्र रूप के कारण पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में अब तक 63 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए …

Read More »

सीएम योगी का बड़ा संदेश: अब सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन से चलेंगे मंत्री, फ्लीट में 50% कटौती और विदेश दौरों पर 6 माह की रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कार्यसंस्कृति में मितव्ययिता, अनुशासन और सादगी का नया अध्याय शुरू किया है। विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे जनता के बीच एक ‘आदर्श’ प्रस्तुत करें। सीएम ने मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो, …

Read More »

प्रतीक यादव के निधन की झकझोर देने वाली खबर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आखिर किस वजह से रुकीं मुलायम के बेटे की सांसें?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। लखनऊ के सियासी गलियारों से लेकर आम जनता के बीच इस खबर ने भारी हलचल मचा दी है। प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल …

Read More »

प्रतीक यादव मौत मामला: बेडरूम सील, शरीर पर मिले नीले निशान; ‘किचन’ में बेहोश मिले थे मुलायम के छोटे बेटे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) के निधन ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह लखनऊ में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर सघन जांच शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध मानते हुए …

Read More »

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, सस्पेक्टेड पॉइजनिंग की आशंका; KGMU में होगा पोस्टमार्टम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में हुए इस निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें लखनऊ …

Read More »

लखनऊ: ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठते थे ‘ज़हरखुरान’, पलक झपकते ही उड़ा देते थे गहने और नकदी; महिला गैंग समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ: अगर आप भी ई-रिक्शा या टेंपो में सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सवारी बनकर वाहन में बैठते थे और बड़ी ही सफाई से पास बैठी महिलाओं के जेवर और नकदी पार कर देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के 5 …

Read More »