Wednesday , 23 September 2026

सर्पदंश से बालक की दर्दनाक मौत, इलाज शुरू होने से पहले ही टूटी मासूम की सांसें

जानवरों को चारा डालते समय सांप ने डसा

सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। गांव निवासी दीपक तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र मनीष तिवारी शुक्रवार को अपने घर के सामने बने पशुशाला में जानवरों को चारा डालने गया था। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे काट लिया।

परिजन घबराहट में तत्काल मनीष को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अखंडनगर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही बालक की मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

जमुई छात्रा बदसलूकी मामला: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, साथी का पैर टूटा; जानिए कौन है बिहार को शर्मसार करने वाला यह कुख्यात अपराधी

जमुई। शहर से सटे मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी के साथ लौट रही नाबालिग …