Monday , 16 March 2026

घर में घुसे बदमाशों ने महिला के हाथपांव बांधकर की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी का माहौल

– घात लगाए बैठे हत्यारों ने घर में अकेली महिला को देख घटना को दिया अंजाम

– रातभर पड़ा रहा शव, सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

हमीरपुर। अकेली महिला को देख घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारों ने पहले महिला के हाथ–पांव बांधे फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया है। गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। ताकि जल्द खुलासा किया जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना जरिया के बौखर गांव में शीलारानी उर्फ ललिता उम्र (50) अपने पति नंदराम राजपूत के साथ रहती थी।गांव के शौचालय में केयर टेकर का काम करने वाली ललिता घटना की रात शनिवार को घर में अकेली थी। ग्राम प्रधान लाखन ने बताया कि महिला का पति अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट गया था। मौका देखकर घुसे बदमाशों ने पहले उसको बंधक बनाया फिर जान से मार दिया। महिला का शव सूनसान घर में रातभर पड़ा रहा। वहीं सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो देखते ही देखते मजमा लग गया। पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रधान ने बताया कि मृतक की चार लड़कियां व एक लड़का है। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला की लड़कियां संपन्न है एक पुलिस और दूसरी इंजीनियर है। लड़का भी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। जरिया थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। फील्ड यूनिट की मौजूदगी में साक्ष्य इकठ्ठा कर जल्द आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …