Wednesday , 23 September 2026

कानपुर : फिर नहीं लौटी बाजार के लिए घर से निकली किशोरी…

बिल्हौर, कानपुर। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से बाजार के लिए निकली 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने संपर्क में रहने वाले समुदाय विशेष के युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बुधवार दोपहर बिल्हौर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से किशोरी का समुदाय विशेष के एक पहचान छिपाने वाले युवक से संपर्क था। आशंका जताई गई है कि वही उसे बहला–फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं, सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है, पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया है।

Check Also

जमुई छात्रा बदसलूकी मामला: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, साथी का पैर टूटा; जानिए कौन है बिहार को शर्मसार करने वाला यह कुख्यात अपराधी

जमुई। शहर से सटे मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी के साथ लौट रही नाबालिग …