Thursday , 23 April 2026

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: इनामी सरगना का भाई गिरफ्तार

वाराणसी में कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार
वाराणसी. कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 75 हजार रुपये के इनामी मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के मौसेरे भाई आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

आदित्य जायसवाल की सप्तसागर मंडी में ‘स्वस्तिक फार्मा’ नाम से फर्म है। शुभम जायसवाल को लाभ पहुंचाने की नियत से आदित्य जायसवाल द्वारा ‘शिव इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म में नगदी जमा करने का काम किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, स्वस्तिक फार्मा फर्म के प्रोप्राइटर आदित्य जायसवाल द्वारा पालीकोठी स्थित एक बैंक की शाखा में एक करोड़ रुपये नगद जमा किए गए थे। बैंक में पैसा जमा करते समय एक स्लिप पर आदित्य जायसवाल द्वारा अपना नाम और नंबर लिखा गया था। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह करीब सात-आठ वर्षों से यह फर्म चला रहा है। करीब दो वर्ष पहले शुभम जायसवाल द्वारा षड्यंत्र के तहत फर्जी टैक्स, इनवॉइस और ई-बिल बनाने के लिए कई फर्मों को खोली गई थी।

इसी योजना के तहत ‘शिव इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म खोली गई, जिसमें नगदी रुपये आदित्य जायसवाल द्वारा जमा किए जाते रहे। आदित्य जायसवाल धीरे-धीरे शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के काले कारोबार से जुड़ गया और रिश्तेदार से राजदार बन गया। आदित्य ने पूछताछ में यह भी बताया कि कई लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं, जो नगदी को फर्मों और बैंकों में जमा करने का काम शुभम जायसवाल के लिए करते रहे हैं।

Check Also

Delhi Horror: अमर कॉलोनी में IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, यौन उत्पीड़न के बाद चार्जिंग केबल से घोंटा गला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के …