गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सामाजिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची और सगे भतीजे के बीच चल रहे ‘सीक्रेट अफेयर’ का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि पूरा इलाका सन्न है। लोक-लाज और परिजनों के विरोध के बीच प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगाने के लिए जहर खा लिया, जिसके बाद अब दोनों अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
पति गया पुणे, पीछे से घर में शुरू हुआ ‘खतरनाक’ खेल
मामले की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई एक शादी से होती है। गांव के युवक बिनोद (नाम परिवर्तित) की शादी 25 वर्षीय नेहा (नाम परिवर्तित) के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। गृहस्थी की गाड़ी चलाने के लिए बिनोद शादी के महज एक महीने बाद ही अपनी नौकरी पर पुणे चला गया। पति की गैर-मौजूदगी में घर पर अकेली नेहा की नजदीकियां अपने ही 17 साल के सगे भतीजे विजय (नाम परिवर्तित) से बढ़ने लगीं। देखते ही देखते यह रिश्ता प्यार में बदल गया और पिछले 6 महीनों से दोनों का इश्क चोरी-छिपे परवान चढ़ता रहा।
चाचा की घर वापसी और भतीजे की सनक
जब इस अवैध संबंध की भनक परिवार वालों को लगी, तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बिनोद को पुणे से वापस गांव बुलाया गया ताकि बिगड़ते हालात को संभाला जा सके। 16 अप्रैल को जैसे ही बिनोद घर पहुंचा, घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हद तो तब हो गई जब भतीजा विजय अपनी चाची को चाचा के साथ देखकर ईर्ष्या से जल उठा। वह इस कदर जिद पर अड़ा था कि उसे अपनी चाची के साथ ही रहना है। परिजनों के विरोध और चाचा की मौजूदगी से हताश होकर पहले भतीजे ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जिसे समय रहते रोक लिया गया।
साथ जीने-मरने की जिद: जहर खाकर जान देने की कोशिश
विवाद यहीं नहीं थमा, समाज और परिवार के दबाव के आगे झुकने के बजाय चाची और भतीजे ने एक साथ मौत का रास्ता चुन लिया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के बिस्तर पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की गरिमा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे क्षेत्र में यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।
voice of india
