Monday , 9 February 2026

UP सियासत में हलचल : रिहाई के बाद किस पार्टी में होंगे आज़म खान? केशव प्रसाद मौर्य का तंज भरा बयान

सपा नेता आजम खान करीब 23 महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद अब रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के बाद विभिन्न दलों के नेताओं के बयान भी आने शुरू हो गए हैं।

इसी क्रम में बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सपा-बसपा के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम किया है। इस बीच बताया जा रहा है कि रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनका भव्य स्वागत करेंगे।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ‘मोहम्मद आजम Keन चाहें सपा में रहें या बसपा में जाएं, सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है।’

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। मैं इसके लिए कोर्ट का आभार व्यक्त करता हूं। हम समाजवादियों को विश्वास था कि कोर्ट न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई भी झूठे मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएंगे और कोई अन्याय नहीं होगा। एक अधिकारी को लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा था। यह समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज़म खान और समाजवादियों ने लंबे समय से भाजपा का सामना करने में अहम भूमिका निभाई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सारे मुकदमे खत्म हो जाएंगे। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने अपने और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।’

 

Check Also

Punjab

लॉ कॉलेज में खूनी खेल: क्लासरूम में छात्रा को सरेआम मारी गोली, फिर सिरफिरे आशिक ने खुद को भी उड़ाया

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। …