Thursday , 27 August 2026

लखनऊ में खौफनाक मंजर : सिरफिरी गाय ने 5 साल की बच्ची को 1 मिनट तक पैरों तले रौंदा, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र स्थित सरसवां कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही मात्र 5 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा गाय ने जानलेवा हमला कर दिया। गाय ने मासूम पर इस कदर कहर बरपाया कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीवार से सटाकर जमीन पर पटका, फिर उछल-उछलकर रौंदती रही

पीड़ित बच्ची की पहचान सरसवां कॉलोनी निवासी सिनोद कुमार की 5 वर्षीय पुत्री सुनैना के रूप में हुई है। सुनैना पहली कक्षा की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करके उसे पढ़ा रहे हैं। घटना के समय सुनैना अपने घर के बाहर बेफिक्र होकर खेल रही थी। तभी अचानक वहां से गायों का एक झुंड गुजरा। झुंड में शामिल एक गाय अचानक बेकाबू हो गई और उसने बिना किसी उकसावे के मासूम सुनैना पर हमला बोल दिया। गाय ने पहले बच्ची को अपने नुकीले सींगों से दीवार पर बुरी तरह दबाया और फिर उसे जमीन पर पटक दिया। हैवान बनी गाय लगभग 1 मिनट तक बच्ची को अपने चारों पैरों से उछल-उछलकर रौंदती रही।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, गाय ने बचाव करने वालों को भी दौड़ाया

मासूम सुनैना की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय निवासियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों की मदद से गाय को हटाने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद गाय को काबू में किया जा सका। हालांकि, हटने के बाद भी सिरफिरी गाय ने दो बार फिर से बच्ची पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद लोगों ने उसे पास फटकने नहीं दिया। वायरल सीसीटीवी वीडियो में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि जब एक साहसी युवक बच्ची को बचाने के लिए आगे बढ़ा, तो बेकाबू गाय ने उसे भी सींग मारने के लिए दौड़ा लिया।

नगर निगम एक्शन में, पशुपालक के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि नए विस्तारित क्षेत्रों में फिलहाल मवेशियों को पकड़ने पर कुछ तकनीकी रोक है, लेकिन इस तरह की जानलेवा और हमलावर गाय को तुरंत पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय को खुला छोड़ने वाले गैर-जिम्मेदार पशुपालक को चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की विशेष टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

4 तस्वीरें देखिए-

बच्ची को पहले दीवार पर दबाती है, फिर जमीन पर पटक देती है।
बच्ची को पहले दीवार पर दबाती है, फिर जमीन पर पटक देती है।
गाय का गुस्सा बढ़ता जाता है। झुंड की दूसरी गाय बच्चे को बचाने के लिए आने की कोशिश करती हैं।
गाय का गुस्सा बढ़ता जाता है। झुंड की दूसरी गाय बच्चे को बचाने के लिए आने की कोशिश करती हैं।
एक युवती साइकिल उठाकर गाय को भगाने के लिए आती है। गाय यहां पर भी नहीं रुकती है।
एक युवती साइकिल उठाकर गाय को भगाने के लिए आती है। गाय यहां पर भी नहीं रुकती है।
तीन युवक गाय को हटाने के लिए आते हैं। एक युवक के हाथ में किताब और दूसरे के हाथ में डंडा था।
तीन युवक गाय को हटाने के लिए आते हैं। एक युवक के हाथ में किताब और दूसरे के हाथ में डंडा था।

Check Also

यूपी चुनाव से पहले सपा का मास्टरस्ट्रोक: महिलाओं को हर साल ₹40,000 देने का वादा, डिंपल यादव ने किया ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का ऐलान

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी …