Thursday , 12 November 2026

देश

फॉर्म 6 में आखिर ऐसा क्या बदला, जिस पर खड़ा हुआ बखेड़ा? कांग्रेस ने CEC का मांगा इस्तीफा

  नई दिल्ली नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म 6 (ECINet) में किए गए गुप्त और तकनीकी बदलावों को लेकर देश के प्रशासनिक और सियासी हलकों में बड़ा भूचाल आ गया है। तीन सदस्यीय भारत निर्वाचन आयोग के भीतर से ही फूटी बगावत और असहमति की आवाजों के बाद यह पूरा प्रकरण अब सीधे …

Read More »

जमुई छात्रा बदसलूकी मामला: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, साथी का पैर टूटा; जानिए कौन है बिहार को शर्मसार करने वाला यह कुख्यात अपराधी

जमुई। शहर से सटे मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी के साथ लौट रही नाबालिग छात्रा से सरेराह दरिंदगी और अश्लील हरकत के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके सहयोगी हरेराम यादव को पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में …

Read More »

वंदे मातरम् न गाने पर क्या हो सकती है सजा? सुप्रीम कोर्ट करेगा समीक्षा, केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह इस बहस में नहीं पड़ेगी कि राष्ट्रीय गीत को केवल दो छंदों (स्टैंजा) तक सीमित रखा जाए या इसे सभी छह छंदों तक विस्तारित किया जाए। हालांकि, अदालत ने एक बेहद अहम संवैधानिक …

Read More »

लव मैरिज की तो पूरे परिवार की खैर नहीं! शादी करने वाले जोड़े के साथ रिश्तेदारों पर भी फरमान, कहां का है मामला?

हरियाणा के हिसार जिले से सामाजिक परंपराओं और कानूनी अधिकारों के टकराव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के आर्य नगर गांव में आयोजित एक ‘सामाजिक पंचायत’ ने प्रेम विवाह (लव मैरिज) के खिलाफ सख्त प्रस्ताव पारित करते हुए तुगलकी फरमान सुनाया है। पंचायत के फैसले के मुताबिक, गांव में जो भी युवक-युवती प्रेम विवाह करेंगे …

Read More »

पुतिन का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? रूस के ‘फादर ऑफ ऑल बम’ की जद में यूरोप, नाटो देशों में इमरजेंसी अलर्ट

यूक्रेन युद्ध के लंबे खिंचने और पारंपरिक हथियारों की सीमाओं को देखने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी युद्धनीति में आमूलचूल बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विश्लेषकों का मानना है कि रूस अब सीधे यूरोपीय देशों और नाटो (NATO) की सीमाओं को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। पुतिन एक ऐसे एकल और प्रचंड गैर-परमाणु प्रहार …

Read More »

आखिर कहाँ जा रहा हमारा समाज? नाबालिगों को सड़क पर नोचा, गांव में खंभे से बांधा: जमुई-कोडरमा की घटनाओं ने खड़े किए 5 बड़े सवाल

बिहार के जमुई में सड़क किनारे एक नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी के साथ मनचलों की दरिंदगी और पड़ोसी राज्य झारखंड के कोडरमा में तीन नाबालिगों को बंधक बनाकर बिजली के खंभे से बांधने की बर्बर घटना ने पूरे समाज और कानून-व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। एक ओर जहां जमुई में सात शोहदों ने दिनदहाड़े एक बेबस नाबालिग लड़की …

Read More »

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को यूरोप के V4 देशों का खुला समर्थन: चीन की बढ़ेगी बेचैनी, पढ़ें पूरी खबर

 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता और वीटो पावर के लिए भारत की दशकों पुरानी मांग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ा राजनयिक समर्थन मिला है। यूरोप के चार प्रमुख देशों—स्लोवाकिया, पोलैंड, हंगरी और चेक रिपब्लिक—के समूह ‘विसेग्राद 4’ (V4) ने भारत की स्थायी सीट की दावेदारी का खुलकर और पुरजोर समर्थन किया है। जहां एक ओर …

Read More »

अमेरिका का ईरान पर सबसे बड़ा प्रहार : 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस के वैश्विक संचालन पर पूर्ण रोक, तेहरान ने दी अमेरिकी ठिकानों को दहलाने की धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। वाशिंगटन ने तेहरान के नागरिक और सैन्य विमानन ढांचे को पंगु बनाने के उद्देश्य से अब तक की सबसे कठोर दंडात्मक कार्रवाई का एलान कर दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 23 सितंबर से दुनिया भर …

Read More »

अमेरिका में टूटा ‘अमेरिकन ड्रीम’: H-1B वीजा नियमों की सख्ती से भारतीय पेशेवरों का पलायन, ब्रिटेन-जर्मनी बने नई पसंद

संयुक्त राज्य अमेरिका में एच-1बी वीजा नियमों को लेकर बढ़ती सख्ती और लगातार बदलती नीतियों ने भारतीय उच्च कुशल पेशेवरों और शोधकर्ताओं के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं। बीते एक वर्ष के दौरान वीजा शुल्क में भारी वृद्धि और प्रक्रियात्मक जटिलताओं के चलते भारतीय प्रतिभाओं का मोहभंग होने लगा है। बेहतर कॅरिअर और स्थिरता की तलाश …

Read More »

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी: आक्रोशित भीड़ ने चौकी घेरी, आरोपी अंकित गिरफ्तार; पॉक्सो और BNS के तहत केस दर्ज

राजधानी में सनसनीखेज वारदात देश की राजधानी दिल्ली में मासूमों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र स्थित किशनगंज इलाके में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वारदात के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल …

Read More »