नई दिल्ली। वेस्ट एशिया (Middle East Conflict) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक ऐसा भाषण दिया है, जिसे महज ऊर्जा बचाने की अपील नहीं बल्कि एक बड़ी ‘आर्थिक और राजनीतिक’ चेतावनी माना जा रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों से बहुत ही संयम के साथ पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करने और अपनी विदेश यात्राओं को फिलहाल टालने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री की इस अचानक आई अपील ने विशेषज्ञों और आम जनता के बीच एक नई बहस छेड़ दी है: क्या भारत किसी बड़े संकट की तैयारी कर रहा है?
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "… But friends, when the supply chain continues to be in crisis, no matter what measures we take, the difficulties only increase. Therefore, now we must fight unitedly,… pic.twitter.com/56w72yyYrE
— ANI (@ANI) May 10, 2026
तेल की सप्लाई पर खतरा: क्यों डरा रहा है वेस्ट एशिया का संघर्ष?
भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, जिसका मुख्य स्रोत पश्चिम एशिया है। यदि युद्ध लंबा खिंचता है या सप्लाई चेन बाधित होती है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। तेल महंगा होने का सीधा मतलब है- महंगाई में बेतहाशा बढ़ोतरी। पीएम मोदी ने इसी आर्थिक दबाव को कम करने के लिए ‘ईंधन अनुशासन’ का मंत्र दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इन उपायों से विदेशी मुद्रा की बचत होगी, जिससे वैश्विक संकट के दौरान भी भारतीय रुपया और अर्थव्यवस्था स्थिर रह सकेगी।
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "… But friends, when the supply chain continues to be in crisis, no matter what measures we take, the difficulties only increase. Therefore, now we must fight unitedly,… pic.twitter.com/56w72yyYrE
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Work From Home और मेट्रो का इस्तेमाल: मोदी का नया ‘बचत’ मॉडल
कोरोना काल के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने इतने खुले मंच से ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) और ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ावा देने की बात की है। पीएम ने सुझाव दिया कि जहाँ मेट्रो उपलब्ध है, वहां लोग निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का सफर करें। इसके अलावा कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने पर जोर दिया गया है। जानकारों का मानना है कि यह एक ‘प्री-एम्प्टिव पॉलिटिकल मैसेजिंग’ है, जिसके जरिए सरकार जनता को किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रही है।
‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ और विदेश यात्रा पर ब्रेक क्यों?
प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग के बीच बढ़ती ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ और ‘फॉरेन ट्रिप’ की संस्कृति पर भी निशाना साधा। मोदी ने अपील की है कि लोग कम से कम एक साल तक विदेश यात्राएं टाल दें। इसके पीछे का गणित सीधा है- जब भारतीय नागरिक विदेश जाते हैं, तो भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा (Foreign Reserve) बाहर जाती है। यदि तेल के दाम बढ़ते हैं, तो भारत को अधिक डॉलर की जरूरत होगी। ऐसे में विलासिता पर होने वाले विदेशी खर्च को रोककर सरकार देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखना चाहती है।
क्या राष्ट्रहित में ‘त्याग’ की नई अपील है यह?
प्रधानमंत्री के इस भाषण को बीजेपी के उस नैरेटिव से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें ‘राष्ट्रहित में त्याग’ को सर्वोपरि रखा जाता है। जैसे कोरोना काल में ‘थाली बजाओ’ या ‘दीया जलाओ’ जैसे अभियानों ने जनता को एक सूत्र में बांधा था, वैसे ही अब ‘ईंधन बचाओ’ को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी के रूप में पेश किया जा रहा है। पीएम ने साथ ही सोलर एनर्जी, एथेनॉल ब्लेंडिंग और पाइप्ड गैस नेटवर्क जैसे भविष्य के समाधानों का भी जिक्र किया, जो भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम हैं।
voice of india
