Sunday , 18 October 2026

मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

Fdb36542ca131232123aac4eafaecf35

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए पुन: बढ़ा दिया गया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। कार्यकाल पूरा होने के बाद अब सरकार ने पुन: उनका एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ाया है। यह अवधि एक मार्च 2026 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक की है। अब तक कई बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 1987 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।

Check Also

मिशन-2027: भाजपा में टिकट वितरण का खाका तैयार, परफॉर्मेंस रिपोर्ट तय करेगी विधायकों का भविष्य, हारी सीटों पर उतरेंगे नए चेहरे

लखनऊ। संगठन के ढांचे को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने …