Friday , 11 September 2026

आकाश चौधरी का तूफानी कमाल : 8 गेंदों में 8 छक्के, 11 बॉल में फास्टेस्ट फिफ्टी, इन दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड-देखें VIDEO

आपने लगातार 6 छक्कों के रिकॉर्ड के बारे में सुना ही होगा। 2007 में युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्डकप में लगाए थे। रवि शास्त्री भी रणजी ट्रॉफी में लगा चुके हैं। अब एक नया रिकार्ड बना है। सिर्फ ओवर में छह छक्के नहीं लगे। ओवर समेत आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के मारे गए।

क्रिकेट के इतिहास का यह बड़ा रिकार्ड रविवार को सूरत में रणजी ट्रॉफी के मैच में बना। यह कारनामा किया है मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने।

25 साल के आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 बॉल पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 11 बॉल पर फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। आकाश ने इंग्लैंड के बेन वाइट के 12 बॉल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

वीडियो में देखिए आकाश के लगातार 8 छक्के

6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी आकाश फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाने वाले तीसरे ही प्लेयर बने। सबसे पहले गैरी सोबर्स ने 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के मारे थे। उन्होंने यह कारनामा ग्लैमरगन और नॉटिंघमशायर के बीच मैच में मैल्कम नैश के एक ओवर में किया था। फिर 1984-85 में रवि शास्त्री ने यह कारनामा किया।

स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए थे 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ से बहस के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े थे।

 

 

 

 

Check Also

दिल्ली में BRICS Summit का महामंथन: पुतिन-पेजेशकियान पहुंचे, पीएम मोदी के साथ मेगा मीटिंग शुरू; शी जिनपिंग पर भी टिकी नजरें

राजधानी दिल्ली इस समय 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के भव्य आयोजन के साथ वैश्विक …