Sunday , 8 November 2026

मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” के परिणाम से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में चलाए गए भारत के अभियान का नतीजा वही रहा – भारत की जीत।

मैच जीतने के बाद पीएम मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और रणनीति के साथ खेला, उसने देशवासियों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और खिलाड़ियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर ‘एक्स’ पर लिखा, “क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही है। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।”

यह टिप्पणी भारत की निर्णायक जीत और रणनीतिक सफलता को राष्ट्रीय गर्व से जोड़ने का एक प्रतीकात्मक संदेश भी मानी जा रही है।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी का हवाला देकर कहा कि क्रिकेट में भी भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया है।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …