Sunday , 18 October 2026

हुसैनगंज: तेज बहाव में बहा मासूम बच्चा…19 घंटे की मशक्कत बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया शव

घरवालों में मचा कोहराम

 

लखनऊ। हुसैनगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास से गुजर रहे हैदर कैनाल नाले में पैर फिसलने से गिरकर सात वर्षीय मासूम वीर बह गया था। घटना के 19 घंटे बाद गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसडीआरएफ टीम ने जाल लगाकर पुराने पुलिस मुख्यालय के पास से गुजर रहे नाले से उसका शव बरामद कर लिया। बच्चे की दशा देख मानों घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मूल रूप से बाराबंकी जिले के रूदौली निवासी नन्हा परिवार के साथ हुसैनगंज क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनका सात वर्षीय मासूम बेटा वीर अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था कि इसी दौरान हैदर कैनाल नाले में पैर फिसलने से गिर गया।

बच्चे को नाले में गिरता देख उसे बचाने के लिए कुछ लोग नाले में कूदे, लेकिन तेज बहाव के चलते वीर गहराई में समा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश शुरू की , लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने पुराने पुलिस मुख्यालय के पास से गुजर रहे नाले में जाल लगाकर तलाश शुरू की। 19 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मासूम के शव को बरामद कर लिया।
मासूम बच्चे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Check Also

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को नूडल्स खाकर सोया था परिवार, सुबह पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के मिले शव; फूड पॉइजनिंग की आशंका

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली …