Friday , 1 May 2026

हरदोई : स्कूली बच्चे खेतों में कीचड़ के रास्तों से जाते हैं स्कूल…20 वर्ष पुराने विद्यालय में जाने के लिए नही है सड़क

हरदोई। पिहानी ब्लॉक की ररी ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ने जाना भी एक बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। 20 वर्ष पहले बने परिषदीय विद्यालय तक जाने का रास्ता न होकर मुख्य सड़क से विद्यालय तक बच्चे खेतों की मेड़ का प्रयोग कर रहे हैं। प्रधान द्वारा स्कूल तक रास्ता बनवाए जाने के बाद अब गांव के लोग आपसी सहमति न बनने से अतिक्रमण कर स्कूल का रास्ता ही बंद कर रहे हैं।
प्रधान पति चंद्रशेखर ने अपने खेत के निजी नंबर में स्कूल तक जाने के लिए रास्ता बनवाने के लिए शपथ पत्र पर अपना खेत देने का दावा भी किया है। ग्रामीणों ने बताया स्कूल तक बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए कोई अन्य मार्ग भी नहीं है जिसका उपयोग किया जा सके जिससे अध्यापकों और बच्चों को अत्यंत समस्या हो रही है। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का कहना है कि रास्ते के लिए निजी भूमि ग्राम पंचायत को दान दिए जाने तक सरकारी धनराशि से विकास कार्य नहीं कराया जा सकता है उन्होंने कहा रास्ते के विवाद में उपजिलाधिकारी द्वारा मौके के खेतों की नाप करवाई जा चुकी है। खेतों की नाप पूरी होने के बाद बची हुई चार मीटर से अधिक चौड़ी अतिरिक्त भूमि छोड़ी गई है, लेकिन रास्ता बनवाने के लिए वैधानिक प्रक्रिया कराना आवश्यक है। ग्रामीणों ने कहा स्कूल तक जाने का रास्ता न होना और उसके बाद कुछ लोगों द्वारा कच्चे रास्ते को भी बंद करने से बच्चों की पढ़ाई भी नही हो पा रही है।

Check Also

जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, अब तक 6 शव बरामद….पलक झपकते ही गहरे पानी में समाया क्रूज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक ऐसी खबर आई है …