
दूसरे दिन गांव में चले लाठी डंडे,मारपीट, और जबरदस्त पथराव
एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के मसौता गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब शनिवार को दो बाइक की आपस मे टक्कर के बाद एक युवक को दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित की माता ने दो लोगो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा मसूरी थाने में दर्ज कराया था। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के उपरांत अगले दिन रविवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर जबरदस्त मारपीट और पत्थर बाजी का मामला सामने आया। मामला इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह मामले को शांत करने का कार्य किया गया । इस विवाद में आधा दर्जन के करीब लोग घायल भी हुए है। वहीं पुलिस ने वादी बनते हुए छह नामजद सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बॉक्स
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार को मसौता गांव के मोड पर बृजेश अपननी बाइक से जा रहा था । इसी बीच दूसरी तरफ से आ रही एक बाइक में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी में मोनू और सुधीर ने बृजेश की जमकर पिटाई कर दी। इसकी शिकायत करने जब उसकी माता संगीता पहुंची तो उनकी भी पिटाई करने का मामला सामने आया। संगीता द्वारा इस मामले में मोनू और सुधीर के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लिहाजा बात वही खत्म हो गयी।
बॉक्स
चश्मदीदों के अनुसार रविवार की रात्रि दोनों पक्षों की अलग-अलग मीटिंग हो रही थी। मीटिंग में क्या हुआ कैसे हुआ यह नहीं पता, बस कुछ ही देर में रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट सामने आई। यहां तक की जबरदस्त पत्थरबाजी भी हुई और पत्थर बाजी में आधा दर्जन लोग घायल हुए, लाठी डंडे भी खूब जमकर चले । वही एक पक्ष का आरोप है कि गांव के दबंग और अधिक आबादी के रहने वाले लोगों ने जमकर पत्थरबाजी करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की है और मामला इतना बढ़ गया कि मसूरी, वेव सिटी, क्रॉसिंग, मुरादनगर, पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि पुलिस के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराने का कार्य किया गया।
बॉक्स
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक पक्ष दबंग किस्म के हैं और आए दिन गांव में अपना वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं और यह भी इसी का परिणाम है कि उन्होंने सरेराह रात को पत्थर बाजी कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
कार्यवाहक मसूरी एसीपी अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार में दो लोगो के बाइक ले जाते समय दोनो पक्षों में आपस में विवाद हुआ था। जिसमें बृजेश और संगीता की पिटाई का मामला सामने आया था। हालांकि इस मामले में संगीता की शिकायत के आधार पर मसूरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और रविवार को रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद देखने को मिला। विवाद इतना बढ़ा था कि जबरदस्त पत्थर बाजी और लाठी डंडों से हमले कि सूचना मिली थी। फिलहाल मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराने का कार्य किया गया है और हुए बवाल के बाद पुलिस की तरफ से 6 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिन्होंने इस तरह का बवाल पैदा किया। किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।
voice of india