Tuesday , 22 September 2026

तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी… प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देखकर भड़का पहला प्रेमी

कानपुर। तुम अगर मुझकों न चाहो तो कोई बात नहीं है.. तुम किसी और को चाहोगी तो मुशिकल होगी… वैसे तो अस्सी के दशक में यह गाना हर जुबान पर था लेकिन इसका असल मतलब रतनलाल नगर में बीच सड़क पर देखनेको मिला जब एक प्रेमिका के लिये दो प्रेमी भिड़ गये। ब्वॉयफ्रेंड ने अपने 4-5 साथियों को मौके पर बुलाया। प्रेमिका और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बाहर आने का इंतजार करने लगा।दोनों के बाहर आते ही युवती के प्रेमी और उसके साथियों ने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी।

घटना का 2 मिनट 19 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें प्रेमी और उसके दोस्तों ने एक के बाद एक 21 थप्पड़ युवक को जड़ते दिख रहे हैं।रविवार शाम करीब 6 बजे एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट पहुंची थी। कुछ देर बाद युवती का एक और ब्वॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया, जहां प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख वह आग बबूला हो गया। जिस पर युवक ने अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुलाया और प्रेमिका और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बाहर आने का इंतजार करने लगा।कुछ देर में जब दोनों बाहर निकले तो अपने पहले प्रेमी को देख युवती सन्न रह गई। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ प्रेमिका के ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।फिलहाल पुलिस बत्ती बुझने के बाद कार्रवाही करने की बात कह रही है।

Check Also

लखनऊ के होटल में गोरखपुर के सिपाही की संदिग्ध मौत: कमरे में मिला शव, साथ रुका साथी रहस्यमय तरीके से गायब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …