
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर रविवार को बेटी का जन्म हुआ है। शनिवार को शूरा को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था।
अरबाज इस दौरान शूरा के साथ मौजूद थे। डिलीवरी के चलते परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। शूरा की मां, सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान अस्पताल के बाहर देखे गए।
सलमान की मां सलमा खान, उनके भाई सोहेल और यूलिया वंतूर भी इस इवेंट में नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस गौहर खान और निया शर्मा भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
अरबाज दूसरी बार पिता बने
58 साल की उम्र में अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा से पहले अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। हालांकि, 2017 में अरबाज और मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक लिया।
बता दें कि कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी अरबाज की बहन, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई थी।
अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। अरबाज उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे, जबकि शूरा लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट थीं। काम के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
voice of india