Friday , 1 May 2026

घर से भगा कर शादी करने के 6 माह बाद महिला की मौत … परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, काटा हंगामा

 
lucknow : बीकेटी – युवक द्वारा सीतापुर में पढ़ाई के दौरान युवती से दोस्ती कर उसे बहला फुसला कर घर से भगा कर शादी करने के 6 माह बाद महिला की एक हादसे में मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा काटा। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। मामला लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र का है जहां बीते गुरुवार को बाइक पर सवार दंपत्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से सैरपुर थाना क्षेत्र में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला की हालत को गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल ले गए जहां उचित इलाज न मिलने के बाद ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां बेड न खाली होने के चलते उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए रविवार रात करीब तीन बजे उसे अस्पताल से घर ले आए। घटना की सूचना पाकर महिला के परिजन मौके पर पहुंच हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना बीकेटी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया जिसके बाद शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के खिलाफ फरवरी माह में युवती ने घर से भाग कर की थी शादी।
मृतिका के पति गौरव पुत्र कमलेश्वर प्रसाद के मुताबिक वह कानपुर देहात का रहने वाला है। सीतापुर में पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती सीतापुर की रहने वाली युवती पूजा से हुई थी धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और 17 फरवरी को दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली और लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में आकर किराए के मकान में रहने लगे थे। कुछ दिन बाद क्षेत्र के बरगदी गांवों में जमीन खरीद कर मकान बनवा लिया और उसमें निवास करने लगे। वही बीते गुरुवार को वह पत्नी के साथ लखनऊ शहर खरीदारी करने जा रहा था तभी सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी लिखित शिकायत सैरपुर थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
वही मृतिका के पिता राजेश का आरोप है कि बीते 17 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस आए तो बेटी लापता थी। काफी खोज बीन के बाद पता नहीं लगा। जिसकी लिखित शिकायत सीतापुर कोतवाली नगर में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छान बीन करती रही लेकिन बेटी पूजा का पता कही नहीं चल सका। जिसके कुछ दिन बाद उन्हें पता लगा कि सीतापुर के थाना रामकोट के हबीबपुर निवासी गौरव पुत्र राजेश्वर उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है।जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली नगर पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर को पत्र लिख कर गौरव पर बहन को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर उन्होंने पुलिस को आदेशित कर कार्रवाई करने को कहा था। वही शनिवार को उन्हें बेटी की हादसे में मरने की सूचना प्राप्त हुई।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज बेटी जिंदा होती।

Check Also

हाथरस में कुदरत का कहर: आंधी से बचने के लिए दीवार का लिया था सहारा, मलबे में दबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत

  हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गुरुवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने हंसते-खेलते दो …