Tuesday , 21 April 2026

खौफनाक साजिश : पहले बीमा करवाया फिर हत्या कराई…आरोपी ने उगल दी पूरी कहानी

-मां और उसके प्रेमी ने दो वर्ष पहले लिखी थी बेटे के हत्या की स्क्रिप्ट
-सोचा था बीमा की रकम से ऐश कटेगी जिंदगी

कानपुर देहात। एक बदचलन महिला ने अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। पिता की मौत के बाद मां के संबंध एक युवक से हो गए थे। ये बात बेटे को पता चल चुकी थी। इससे वह मां से नाराज रहता था। कम उम्र में ही आंध्र प्रदेश जाकर वहां पर सब्जी का ठेला लगाने लगा। दीपावली पर घर आया लेकिन वह बाबा के पास रुका था। उसे मां के सहयोग से उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर मार डाला। हत्या को दुर्घटना दिखाने की नाकाम कोशिश की गई। पुलिस ने परत दर परत खुलासा कर दिया। अब हर कोई मां शब्द को कलंकित करने वाली महिला के कृत्य से हैरान है।

ये थी घटना
दरअसल अंगदपुर बरौर का रहने वाला प्रदीप उर्फ सुक्खा ( 23) मां के कृत्यों से नाराज होकर आंध्र प्रदेश में सब्जी फल का ठेला लगाने चला गया। उसने मां से दूरी बना ली। दीपावली त्यौहार मनाने वह आया। बाबा के यहां रूका। उसका शव 27 अक्टूबर की सुबह कानपुर-इटावा हाईवे के पास मिला। प्रारंभिक छानबीन में हादसा लग रहा था।

आरोपी ने उगल दी पूरी कहानी
घटना का खुलासा करते हुए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन में कहानी कुछ और निकली। जिस पर मृतक के बाबा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। अंगदपुर गांव के ही मंयक उर्फ ईशू को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मृतक प्रदीप की मां से संबंध थे। प्रदीप विरोध करता था। इस दीपावली पर वह घर आया तो उसे 26 अक्तूबर की रात होटल में खाना खिलाने के बहाने कार से ले गया। फिर अपने भाई ऋषि की मदद से हथौड़ा से मारकर हत्या कर दी। शव को हाईवे पर फेंक दिया उसे कुचलते हुए गाड़ी निकल गईं।

मां ने कराई चार बीमा पॉलिसियां
प्रदीप दो बेटों में छोटा था। वह मां से नाराज था। इससे करीब दो साल पहले उसका बीमा की पहली पालसी कराई गई। फिर एक के बाद एक चार ऐसी पालसी ली गई जिनमें दुर्घटना क्लेम की धनराशि ज्यादा थी। योजना थी कि प्रेम संबंधों का विरोध करने वाला बेटा रास्ते से हट जाएगा और क्लेम में मिलने वाली रकम से दोनों मिलकर मजे करेंगे। पुलिस ने इनके ख्यालों पर पानी फेर दिया। अब पुलिस मृतक की मां और उसके प्रेमी के दोस्त की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

Check Also

यूपी में ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: सीएम योगी ने संभाली पदयात्रा की कमान, विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया, जब आधी आबादी …