लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। केजीएमयू प्रशासन ने एक ऐसे शातिर जालसाज को दबोचा है, जो डॉक्टर का भेष धरकर कैंपस की छात्राओं को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों और बड़े सपनों के जाल में फंसा रहा था। आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

फर्जी लेटरहेड और प्रवक्ता के जाली साइन का खेल
पकड़े गए आरोपी की पहचान हस्साम अहमद के रूप में हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं। आरोपी केजीएमयू के फर्जी लेटरहेड और यूनिवर्सिटी के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. के. के. सिंह के जाली हस्ताक्षरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहा था। वह खुद को डॉक्टर बताकर कैंपस में घूमता था और मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्राओं को झांसा देता था।
छात्राओं को अमेरिका और AIIMS ले जाने का प्रलोभन
हस्साम अहमद पर आरोप है कि उसने केजीएमयू की हिंदू छात्राओं को विशेष रूप से निशाना बनाया। वह उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS ले जाने और अमेरिका के बड़े डॉक्टरों से मिलवाने का लालच देता था। इतना ही नहीं, वह फर्जी मेडिकल कैंप आयोजित कर छात्राओं को वहां बुलाता था। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. के. के. सिंह ने बताया कि जब वे खुद एक ऐसे ही कैंप में पहुंचे, तो वहां यूनिवर्सिटी की कई छात्राएं मौजूद थीं, जिन्हें धोखे से बुलाया गया था।
धर्मांतरण और बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह महज इंटर पास है। मीडिया के सामने पेश किए जाने पर उसने कई बड़े खुलासे किए। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को बरगलाने और धर्मांतरण (Conversion) जैसी साजिशों में शामिल था। यह मामला हाल ही में चर्चित रहे डॉ. रमीज मलिक के केस से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जिसने मेडिकल कॉलेजों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नेटवर्क फैला रखा था।
पुलिस जांच में बड़े सिंडिकेट का सुराग
केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क और संभावित ‘जिहादी’ लिंक की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हस्साम अहमद एक बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो मेडिकल कॉलेजों को टारगेट कर रहा है। पुलिस उन अस्पतालों और डॉक्टरों के नामों की भी तस्दीक कर रही है, जिनका जिक्र आरोपी ने पूछताछ में किया है।
voice of india
