Friday , 21 August 2026

संभल हत्याकांड : ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर नाले और गंगा में बहाया, पत्नी-प्रेमी की क्रूर साजिश बेनकाब

Sambhal Crime news, Wife and Lover murder Husband: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसे क्रूर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिसने मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी भयावह यादें ताज़ा कर दी हैं. 15 दिसंबर को संभल नगर के पास पतरुआ गांव के नाले से एक क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसमें सिर और हाथ-पैर तक नहीं थे. जांच में पता चला कि यह हत्या घर के अंदर घात लगाकर की गई थी और इसके पीछे एक पत्नी व उसके प्रेमी का हाथ था.

पुलिस के मुताबिक, रूबी नामक महिला ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन आगे की जांच में यह उजागर हुआ कि उसने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. घटना की शुरुआत तब हुई जब राहुल ने 18 नवंबर को रूबी को और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा. इसके बाद दोनों ने राहुल को घर में मारने की साजिश रची.

 

ग्राइंडर से शव के किए टुकड़े
हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पहचान से मिटाने के लिए क्रूर तरीका अपनाया. उन्होंने ग्राइंडर (कटर मशीन) से मृतक के शरीर को टुकड़ों में काट दिया. कटे हुए हिस्सों को पॉलिथीन में भरकर नाले में और राजघाट गंगा में अलग-अलग बहा दिया. दो दिन बाद नाले के बाहर पॉलिथीन में लिपटा सिर- और हाथों से रहित शव मिला, जिसने पुलिस की जांच को नई दिशा दी.

इसे हत्या का मामला नहीं बल्कि साक्ष्य मिटाने की साजिश भी माना जा रहा है क्योंकि रूबी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले थाने में दर्ज कराई थी ताकि कोई शक न उठे, लेकिन शव के एक हाथ पर खुदा ‘राहुल’ नाम ने ही पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में बहुत मदद की. इस पहचान चिन्ह ने जांच अधिकारियों को सही दिशा में आगे बढ़ाया.

रूबी और गौरव को भेजा गया जेल
एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने सारे सबूत जुटा लिए हैं, जिसमें हत्या में उपयोग की गई मशीनरी, ग्लाइंडर, बैग, पॉलिथीन आदि शामिल हैं.. आरोपियों ने इस क्रूर हत्या की योजना व निष्पादन, दोनों को स्वीकार भी कर लिया है. रूबी और गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.

यह मामला अब हत्या, साक्ष्य मिटाने तथा पुलिस को गुमराह करने की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज है. पुलिस अभी भी जांच जारी रखे हुए है, ताकि पूरी साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके.

Check Also

BPSC TRE-4 Notification Released: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 11वीं-12वीं में बंपर वैकेंसी; देखें कक्षावार पदों की डिटेल

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने …