
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।
धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया।
5 पॉइंट्स में जाने अब तक क्या-क्या हुआ-
- दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची।
- घर के बाहर बैरिकेडिंग, सिक्योरिटी बढ़ाई गई।
- 1 बजकर 10 मिनट पर IANS ने धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।
- विले पार्ले श्मशान घाट की सिक्योरिटी बढ़ाई गई।
- अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे।
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया किया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हो चुका है। उनका परिवार विले पार्ले श्मशान घाट से बाहर आ रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने लिखा-
वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। वे देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। भारतीय सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ऐसी विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 बजकर 50 मिनट पर धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

नरेंद्र मोदी ने लिखा-
धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग के अंत का प्रतीक है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्म हस्ती थे, एक अद्भुत अभिनेता, जिन्होंने हर किरदार में गहराई और आकर्षण भरा। विभिन्न भूमिकाओं को निभाने का उनका अंदाज अनगिनत लोगों के दिलों को छू जाता था। धर्मेंद्र जी को उनकी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी उतना ही सराहा जाता था। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
अक्षय कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे
VIDEO | Mumbai: Actor Akshay Kumar arrives at Pawan Hans Crematorium.#Maharashtra #AkshayKumar
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/foIZWdiGDT
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025
अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान
VIDEO | Maharashtra: Actor Salman Khan arrives at Pawan Hans Crematorium.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GIkRHiOlun
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025
श्मशान घाट पहुंचे संजय दत्त
VIDEO | Mumbai: Actor Sanjay Dutt arrives at Pawan Hans Crematorium.#Mumbai #SanjayDutt
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vuDYlj9pai
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025
voice of india