Wednesday , 26 August 2026

सिंगर की मुश्किलें बढ़ीं : गायक अदनान सामी पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

17 लाख 62 हजार रुपए एडवांस दिए गए
– अगली सुनवाई 24 नवंबर को

ग्वालियर । मशहूर गायक अदनान सामी पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके खिलाफ जिला न्यायालय में 27 अक्टूबर को परिवाद दायर किया गया है। अदालत ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। अब सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि ग्वालियर निवासी लावन्या सक्सेना ने 27 सितंबर 2022 को अदनान सामी का संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनकी टीम से अनुबंध किया था। कार्यक्रम की कुल राशि 33 लाख रुपए तय हुई थी, जिसमें से 17 लाख 62 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे।
हालांकि, अदनान सामी की टीम ने कार्यक्रम रद्द कर दिया और बाद में आयोजन करने की बात कही, लेकिन एडवांस राशि लौटाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने 4 सितंबर 2025 को इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने 11 सितंबर को एसपी और 6 अक्टूबर को आईजी कार्यालय में भी आवेदन दिया, लेकिन समाधान न मिलने पर मामला जिला न्यायालय पहुंचा। अब कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

Check Also

वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत के पास पथराव, UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी थीं सवार; एक संदिग्ध हिरासत में

सूरत: मुंबई से अहमदाबाद जा रही सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22961) को …