Wednesday , 24 June 2026

छत से गिरा मासूम, पेट के आर पार हुई सरिया…ग्राइंडर से काटकर निकाला गया, कानपुर रिफर

खागा, फतेहपुर । एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ननिहाल आया एक लगभग पांच वर्षीय मासूम छत से गिर गया, जिसके पेट मे घर के निचले हिस्से में दीवार से निकली सरिया आर पार हो गई, फलस्वरूप मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया, स्वजन जिसको इलाज के लिए आनन फानन निजी साधन की सहायता से फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां के डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना व कस्बे के वार्ड नं० 12 रामनगर मुहल्ले निवासी लड्डन शेख की बेटी साजिया की 31 अक्टूबर को बारात आनी है, जिसमें शरीक होने के लिए फतेहपुर शहर के ज्वालागंज मुहल्ले निवासी रिश्तेदार वकील अहमद, पत्नी व पांच वर्षीय मासूम बेटे जैन के साथ आए थे, बीती सुबह घर के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में लगे थे, जबकि मासूम जैन अन्य बच्चों के साथ छत में खेल रहा था, जो छत से अचानक घर के निचले हिस्से में निकली सरिया के ऊपर जा गिरा, जिसके पेट से सरिया आर पार हो गई, फलस्वरूप मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसा देख स्वजन स्तब्ध रह गये, घर के सभी सदस्यों ने कटर की मदद से सरिया काटकर सरिया के बीच मे फंसे मासूम को बाहर निकाल, गम्भीर घायल व अचेतावस्था में इलाज के लिए आनन फानन निजी साधन की सहायता से फतेहपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां के डॉक्टरों ने घायल मासूम की नाजुक हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद स्वजनो ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान समाचार लिखे जाने तक मासूम की हालत लगातार नाजुक बनी रही। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गईं।

Check Also

मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत: दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूर बंधनमुक्त, 24 घंटे काम, पहरे पर पिटबुल और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बंधक मजदूरी और हैवानियत की एक ऐसी खौफनाक …