Thursday , 18 June 2026

डाला छठ पर गंगा नहाते समय दो बच्चे डूबे….मां के साथ दोनों गये थे बेदी बनाने

… गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला
… अपनी मां के साथ गंगोत्री और चचेरा भाई रोहन गये थे बेदी बनाने
… पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है

सेवराई गाजीपुर। गहमर थाना के नरवा गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान रविवार को स्नान करते समय एक किशोर और उसकी चचेरी बहन डूब गये। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव बरामद कर लिया जबकि किशोरी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गहमर के गोविंद राय पट्टी निवासी पुष्पा देवी अपनी 13 वर्षीय पुत्री गंगोत्री राजभर और पड़ोस के 12 वर्षीय रोहन राजभर के साथ छठ पूजा की बेदी बनाने गंगा घाट पर गई थीं।

इसी दौरान गंगोत्री और रोहन गंगा में नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों गंगा में कूद पड़े। इस घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुसिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ जमानिया अनिल सिंह, एसडीएम संजय यादव, कोतवाल दीनदयाल पांडेय और तहसीलदार सुनील कुमार मौके पर पहुंच गये। प्रशासन ने गोताखोरो को बुलवाकर बच्चों की तलाश करवाने लगी। कापी प्रयास के बाद रोहन राजभर को गंगा से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।किशोरी गंगोत्री राजभर की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक रोहन राजभर के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि नहाते समय दोनो डूब गये। किशोर का शव बरामद हो गया है जबकि गंगोत्री की तलाश की जा रही है।

Check Also

‘अगला नंबर यूपी का है…’ ओम प्रकाश राजभर का सबसे बड़ा दावा, बोले- गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी गई है चिट्ठी, सपा में होगी ऐतिहासिक टूट!

लखनऊ।  महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सियासी उठापटक के बीच अब उत्तर प्रदेश की राजनीति …