Friday , 23 October 2026

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानिए किन चेहरों को दी जगह

पटना:  जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. बताते चलें कि गठबंधन के तहत जदयू के खाते में 101 सीटें मिली है. जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार ने लगाया है. बताते चलें कि कुछ सीटों को लेकर जदयू और लोजपा में खटपट की खबरें सामने आई थी. हालांकि इन सीटों पर अभी जदयू ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों का भी नाम है जिन्होंने नामांकन कर दिया है. जैसे अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से मंगलवार को ही नामांकन कर दिया था. जदयू की तरफ से जारी लिस्ट में जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश हुई है. हालांकि इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम चेहरे नहीं हैं. पार्टी की तरफ से पहले लिस्ट में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है. महनार से उमेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है.

Check Also

जस्टिस यशवंत वर्मा मामला: लोकसभा में महाभियोग का चैप्टर हो सकता है बंद, इस्तीफे के बाद टल सकती है कार्यवाही; जानें क्या होंगे सियासी व कानूनी मायने

नई दिल्ली।  इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग …