पत्नी से नाजायज संबंधों के शक में कंपनी मालिक विवेक सिंह ने भाड़े के हत्यारे वसीम से करवाई थी हत्या
ऑफिस में लगे कैमरे को नाले में फेंका, आलाकत्ल लोहे का रॉड बगल के प्लॉट से हुआ था बरामद
बंथरा पुलिस और दक्षिण जोन की क्राइम और सर्विलांस टीम को मिली सफलता
लखनऊ। राजधानी के बंथरा इलाके में रिकवरी एजेंट की हत्या का पुलिस ने बुधवार राजफाश कर दिया। वजह सामने आई की कंपनी मालिक विवेक सिंह को शक था। ऑफिस में काम करने वाले कुनाल शुक्ला का उसकी पत्नी से नाजायज रिश्ता है। जिसपर उसे उस वक्त गहरा यकीन हो गया। जब से पत्नी ने कुनाल को बथडे केक खिलाया और दोनों को बाते करते हुए देखा। विवेक ने जमाने और परिवार में रुसवाई का डर देखा कुनाल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। और जनपद गाजीपुर के रहने वाले वसीम खान को पैसों की चमक धमक दिखा कर हत्या के लिए तैयार किया।
इस दौरान दोनों के बीच करीब 150 से ज्यादा बार बात हुई और सोमवार रात का वक्त चुना गया जहां ऑफिस में सभी के जाने पर वसीम पहुंचा और लोहे के रॉड से कुनाल के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर मौत की नींद सुला दी। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला डीवीआर को पास के नाले में फेंका खून से सना रॉड बगल के प्लॉट में फेंककर फरार हो गया। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी कई करीबियों की कॉल डिटेल खंगाली गई।
जिसमें विवेक ने एक नंबर पर करीब 150 से भी ज्यादा बार बातचीत हुई थी। जब पुलिस की जांच पड़ताल आगे बढ़ी और वसीम खान की गर्दन तक हाथ पहुंचे तो हत्याकांड की पूरी कहानी का पर्दाफाश हो गया। डीसीपी दक्षिण निपृण अग्रवाल के अनुसार स्वस्तिक इंटप्राइजेंस के मालिक विवेक सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह निवासी लखनऊ जो पूर्व में भी सलाखों के पीछे जा चुका उसने ही कुनाल से पत्नी के नाजायज ताल्लुकात से आहत होकर वसीम खान पुत्र स्वर्गीय एजाज मूल निवासी जनपद गाजीपुर को घर की लालच देकर हत्या करवाई थी। दोनों को सलाखों के पीछे भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही।
voice of india