Thursday , 22 October 2026

अयोध्या से बड़ी खबर: चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा! राम मंदिर ट्रस्ट से अलग हुए दोनों बड़े नाम

अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आ रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से चंदा हेराफेरी को लेकर जारी भारी विवाद और राजनीतिक दबाव के बाद दोनों ने राम मंदिर ट्रस्ट छोड़ने का यह बड़ा फैसला लिया है।

विवादों के बीच अचानक लिया गया बड़ा फैसला

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जहां एक तरफ एसआईटी (SIT) की जांच चल रही है और गिरफ्तारियां हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट के इन दो सबसे प्रमुख चेहरों के इस्तीफे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। चंपत राय शुरुआत से ही मंदिर निर्माण और ट्रस्ट की गतिविधियों के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। उनके साथ ही अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंपकर ट्रस्ट से अपनी राहें पूरी तरह अलग कर ली हैं।

राजनीतिक गलियारों और संतों में मची खलबली

इस अचानक हुए इस्तीफे के बाद अयोध्या से लेकर लखनऊ और दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अयोध्या के संतों और आम जनता के बीच भी इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि चंदे को लेकर उठ रहे सवालों और शुचिता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि मंदिर निर्माण की पवित्रता और ट्रस्ट की छवि पर कोई आंच न आए।

खबर अपडेट हो रही है.   

Check Also

यूपी में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: EPIC नंबर वही, लेकिन रातों-रात बदल गए 13 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम; चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन

लखनऊ/पीलीभीत उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले ही मतदाता …