Sunday , 10 May 2026

थलापति विजय के ‘राजतिलक’ में छाईं तृषा कृष्णन: नीली साड़ी और बालों में गजरा लगाकर पहुंचीं स्टेडियम, वायरल हुआ  शपथ ग्रहण का VIDEO

चेन्नई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के ‘सुपरस्टार’ और अब तमिलनाडु के ‘जन नायकन’ बन चुके विजय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सियासी हलचलों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री तृषा कृष्णन की हो रही है। विजय के इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए तृषा जब अपने घर से निकलीं, तो उनके लुक और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

नीली साड़ी और गजरे में दिखीं तृषा, पैपाराजी ने घेरा

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तृषा कृष्णन ने बेहद खूबसूरत हल्के नीले रंग की साड़ी चुनी। अपने पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया और उसे ताजे फूलों के गजरे से सजाया। जैसे ही वह अपनी काली SUV में सवार होकर स्टेडियम के लिए निकलीं, रिपोर्टरों और पैपाराजी ने उन्हें घेर लिया। जब उनसे इस ऐतिहासिक दिन के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बस इतना कहा, “मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्टेडियम पहुंचने के दौरान तृषा के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रही हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ तो कर रहे हैं, साथ ही विजय और उनके बीच की केमिस्ट्री को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। स्टेडियम के भीतर भी सबकी निगाहें वीआईपी दीर्घा में बैठीं तृषा पर टिकी रहीं, जो विजय के शपथ लेने के दौरान काफी उत्साहित नजर आईं।

विजय और तृषा: क्या अफवाहों पर लगेगी मुहर?

तृषा की इस मौजूदगी ने उन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है, जो पिछले कई सालों से विजय और उनके रिलेशनशिप को लेकर चल रही हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया था जब इस साल की शुरुआत में विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी देते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कोर्ट में दावा किया था कि विजय किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह इशारा तृषा की तरफ ही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच ‘थलपति’ का शपथ ग्रहण

चेन्नई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कजगम’ (TVK) के लिए 121 विधायकों का समर्थन जुटाकर बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। नेहरू स्टेडियम में समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है और हर तरफ ‘थलपति’ के नारे गूंज रहे हैं। विजय ने शपथ ग्रहण के साथ ही एक नई पारी की शुरुआत की है, जहां उनके साथ फिल्म जगत के कई बड़े सितारों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी ग्लैमरस बना दिया है।

Check Also

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 2027 के लिए BJP ने बिछा दी ‘सियासी बिसात’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …