Tuesday , 10 November 2026

लखनऊ हादसा: पटाखा फैक्टरी में धमाका, 7 की मौत और कई घायल; राहत-बचाव जारी…सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

राजधानी लखनऊ में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर जाकर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। यह हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नज़दीकी अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब सात लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए।

 

Check Also

महंगाई का डबल अटैक: जेब खाली होने से बचाने के लिए कंपनियों ने उठाया बड़ा कदम, क्या आगे भी नहीं बढ़ेंगे दाम?

नई दिल्ली। देश में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा बाजार इस समय लागत और मांग …