Wednesday , 6 May 2026

चौथी बार हॉकी एशिया कप का ख़िताब भारत के नाम, साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया, वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालिफाई

राजगीर )। भारत ने पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली। भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया। टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता।

Check Also

भोपाल में डॉक्टर पर रेप का सनसनीखेज मामला: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात की गोलियां दीं और प्राइवेट वीडियो भेजकर किया ब्लैमेल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने …