
पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है
रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूबे हैं।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है।
इधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, 4 अभी भी लापता हैं और 7 अन्य घायल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए।
पंजाब: बाढ़ का कहर जारी, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा
पंजाब में इस समय सतलुज, ब्यास और रावी नदियां अपने उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के चलते नदियों में बाढ़ का पानी बढ़ा है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है।
कपूरथला कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने बताया कि तेज बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़कर 2.35 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
मौसम विभाग ने भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं।
पंजाब में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…



होशियारपुर के डेरा बाबा नानक एरिया के बाढ़ प्रभावित एरिया में पीने वाला पानी और अन्य सामान लेकर जाते हुए लेाग।
पंजाब: पठानकोट में माधोपुर डैम से शख्स का रेस्क्यू
VIDEO | Pathankot: NDRF team, with the help of an Air Force helicopter, rescues a victim trapped under the collapsed structure of Madhopur Dam.#Pathankot #NDRF
(Source – Third party)
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bhdlAfV69C
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2025
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई जगह पानी भरा
VIDEO | Uttar Pradesh: Heavy rain causes waterlogging in several parts of Mathura.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fSJ8JBJsei
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2025
VIDEO | Uttar Pradesh: Rain lashes parts of Ghaziabad.
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TOfnQvjdsM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2025
फिरोजाबाद में शनिवार देर रात तेज बारिश हुई। यहां मंदिर तिराहे, अस्पताल के आसपास एक से दो फीट तक पानी भर गया। रातभर हुई बारिश से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश के बाद रविवार सुबह शहरवासियों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
VIDEO | Delhi: Water level of the Yamuna River rises, currently flowing above the danger mark in the national capital.#Yamuna #DelhiRains
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/u3uswl4MCe
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2025
voice of india