
फाइल फोटो
बरेली )। यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। ट्रैफिक पुलिस ने 20,303 ऐसे वाहनों की पहचान की है जिन पर पांच या उससे ज्यादा चालान लंबित हैं। जुर्माना न भरने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि इन वाहनों की सूची आरटीओ को भेज दी गई है ताकि आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जा सकें।
ट्रैफिक पुलिस की जांच में सामने आया कि चालान कटने के बावजूद जुर्माना न भरने से जहां राजस्व प्रभावित हुआ, वहीं सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ। अब ऐसे वाहनों और चालकों पर सख्त अभियान चलेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि चालान न चुकाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।
शहर में ऐसे कई वाहन हैं जिन पर चालान की संख्या 50 से भी ज्यादा है। इनमें UP25BA9910 पर सबसे अधिक 93 चालान दर्ज हैं। इसके अलावा UP25CC5316 के 88, UP25AM4428 के 81, UP25CB5360 के 80 और UP25DP9690 के 76 चालान बकाया है।
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि लगातार नियम तोड़ने वाले सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं। चालान जमा न करने वालों को अब किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई से ट्रैफिक अनुशासन सुधरेगा और सड़क हादसे कम होंगे।
voice of india