Tuesday , 21 April 2026

यूट्यूब पर लाइव आकर भीख मांगता है ये भिखारी, कमाता है मोटी रकम….!

-3-4 घंटे रहता है लाइव, स्क्रीन पर 2-3 क्युआर कोड से मांगता है पैसा

नई दिल्ली । सड़कों, मंदिरों या रेलवे स्टेशन पर अक्सर भिखारी भीख मांगते नजर आते हैं लेकिन क्या आपने कभी ऑनलाइन भीख मांगने किसी भिखारी को देखा है? आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा भिखारी चर्चा में है, जो सड़कों पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर लाइव आकर भीख मांगता है। इस ऑनलाइन भिखारी का नाम गौतम सूर्य है। उसका चैनल भी है, जिसके पांच लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अब तक वह अपने चैनल पर 3.8 हजार वीडियो डाल चुका है और उसके वीडियो पर कुल 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम सूर्य हर दिन 3-4 घंटे तक लाइव आता है और स्क्रीन पर 2-3 क्युआर कोड लगाकर लोगों से पैसे मांगता है। उसके चैनल के बायो में लिखा है– एक दिन मैं अपना घर जरूर बनाऊंगा, फिर कोई नहीं कहेगा कि निकल जा यहां से। खास बात यह है कि वह किसी को फॉलो नहीं करता, बस अपने ही दूसरे चैनल को फॉलो करता है। जब भी वह लाइव आता है, तो एक बार में 10 हजार से ज्यादा लोग उससे जुड़ जाते हैं। लाइव देखते समय लोग उसे क्युआर कोड के जरिए 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक पेमेंट करते हैं। ज्यादातर लोग उसे 1 रुपए भेजते हैं। जैसे ही कोई पेमेंट करता है, वह उस व्यक्ति का नाम लेकर थैंक्यू कहता है और बताता है कि किस नंबर या नाम से पैसा आया है।

एक वीडियो पर 27 मिलियन तक व्यूज़ आए हैं। इतना ही नहीं, उसने कई वीडियो में यह भी दिखाया है कि एक दिन के सुपरचेट से उसे 10,000 रुपए तक की कमाई हो जाती है। गौतम सूर्य अपने संघर्ष की कहानी भी शेयर करता है एक वीडियो में उसने बताया कि जब 2-3 साल तक उसके पास काम नहीं था, तब जिंदगी काफी मुश्किल थी। गौतम ने बताया है कि वह मैं जवान है लेकिन घर पर बेरोजगार बैठा रहता था। रात को जब पापा 12:30 बजे साइकिल से काम करके घर लौटते थे और हमारी नजरें मिलती थीं, तो मुझे बहुत शर्मिंदगी होती थी। इस उम्र में अपने पापा को साइकिल चलाते देखना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है। इसलिए मैं भीख मांगता हूं। उसने अपने पिता का साइकिल से घर लौटते हुए वीडियो भी शेयर किया। इतना ही नहीं, कई वीडियो में वह लोगों की मदद करते हुए दिखता है। इस तरह, यह अनोखा भिखारी अपनी ऑनलाइन मौजूदगी से न सिर्फ लाखों फॉलोवर्स जोड़ चुका है, बल्कि हर महीने अच्छी-खासी कमाई भी कर रहा है।

जब इस भिखारी का वीडियो काफी वायरल होता है। लोग कमेंट भी करते हैं। एक यूजर ने लिखा-भाई सूर्यकुमार यादव के जैसा चेहरा है 1 रुपए की भीख मांगते हो क्रिकेटर का नाम डुबोओगे भाई सूर्य दादा को समझ में आया कि ये बंदा मेरे जैसा दिखता है या ये काम करता है तो आपकी क्या हालत होगी ये कोई नहीं बता सकता। कोई इसे डिजीटल भिखारी तो कोई कह रहा है कि हाथ-पैर सलामत है तो काम क्यों नहीं करते जो भीख मांग रहे हो। एक यूजर ने लिखा-चलो हम लोग को नया बिजनेस आइडिया मिल गया, अब हम भी यही करेंगे।

Check Also

UP का सुपर एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे में, PM मोदी इस दिन करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रफ्तार को नई उड़ान देने के लिए देश का सबसे बड़ा …