Tuesday , 21 April 2026

मौत की गवाही : आत्महत्या करने वाली महिला का VIDEO आया सामने…पड़ोस की रहने वाले लोगों पर प्रताड़ित का आरोप

 

 

महिला का कमरे में मिला था शव

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने एक वीडियो जारी करते हुए पड़ोस की ही रहने वाली आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और युवक पर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस को महिला का शव बीते बुधवार को करीब रात्रि 12 बजे उसके फ्लेट के कमरे से बरामद हुआ था। मृतका के मोबाइल से वीडियो में महिला ने आत्महत्या से पहले गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस और पड़ोसियों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि बीते बुधवार को मधुबन बाबूराम थाना क्षेत्र के कांसीराम कॉलोनी के एक फ्लैट में 35 वर्षीय महिला हिना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। हालांकि मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के मोबाइल से पुलिस को कुछ अहम वीडियो सामने आई है।

 

वीडियो के आधार पर महिला में बताया कि मुझे पड़ोस की रहने वाली महिलाओं ने बहुत प्रताड़ित किया, मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाए, मेरे चरित्र को बदनाम किया, मुझे आते-जाते परेशान किया, जहां तक कि मुझे जेल भिजवाने का भी कार्य किया। मैं बहुत हताश और परेशान हो गई कि मैं खुद को समझ नहीं पा रही थी, मेरे घर में तीन बच्चे हैं में तीनों बच्चों को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह रही हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पड़ोस की रहने वाली महिलाएं और एक युवक है। जिनका नाम मृतका महिला ने अपनी वीडियो में लिया है। यही नहीं महिला ने आत्महत्या करने से पहले पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए की पुलिस से मैंने मदद के लिए लाख कोशिश की थाना चौकी में भी मैं शिकायत दी, पर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मुझे दुनिया छोड़ने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं दिखाई दे रहा, क्योंकि मेरे चरित्र का हनन मेरी पड़ोस की रहने वाली महिलाओं और व्यक्ति द्वारा किया गया। मुझे बदनाम किया गया यहां तक की मेरे परिवार को भी बदनाम किया गया है।

 

जिस कारण मैं दुनिया से अलविदा कह रही हूं और मेरी मौत की जिम्मेदार यह सभी लोग हैं। जिनका नाम मैंने वीडियो में लिया है और मेरे मरने के बाद इन सब के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो यहां तक कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उम्र कैद की सजा भी हो, लिहाजा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए साक्ष्य के तौर पर वीडियो को कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कर रही है। एसीपी सूर्य बली मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति हसन जावेद ने वीडियो के आधार पर संगीता, गुनगुन और एक महिला के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Check Also

यूपी में ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: सीएम योगी ने संभाली पदयात्रा की कमान, विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया, जब आधी आबादी …