
कानपुर। बिठूर में दो दिन पूर्व छोटे भाई की कीचड़ में दबा कर हत्या किये जाने के सनसनीखेज मामले के बाद बिठूर में ही एक और मामला सामने आया। इस बार मुआवजे की रकम को लेकर भाई ने भाई को गोली मार दी। बिठूर पुलिस और परिजन तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने बताया कि यह विवाद कानपुर में बन रही रिंग रोड की जमीन के मुआवजे को लेकर था। इस जमीन के मुआवजे के करोड़ों रुपए रामचंद्र तिवारी उर्फ सत्तार को मिले थे।बड़े बेटे का कहना था कि उसने अपनी पसंद की शादी की, जिस कारण पिता ने उसे हिस्सेदारी से बेदखल कर दिया।
इसी रंजिश ने भाई शिवम को छोटे भाई टोनी पर हमला करने के लिए उकसाया। टोनी गांव में ट्रैक्टर चलाने और खेती करने का काम करता है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे टोनी मोहल्ले में जगदीश पासी के घर के पास से गुजर रहा था, तभी बड़े भाई शिवम ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर कर दिया।गोली दाहिने कंधे और गर्दन के बीच लगी। घायल टोनी को बिठूर पुलिस ने तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि टोनी की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि भाई-भाई में बहुत पहले से विवाद था रिंग रोड प्रस्ताव पास होने के बाद आरोपित भाई घर के मामलो में ज्यादा दखल देने लगा था जिसका टोनी विरोध करता था। इसी से दोनों में खुन्नस बढ़ गयी थी।
उन्होंने कहा कि रामचंद्र तिवारी ने रिंग रोड की जमीन से मिले मुआवजे में सिर्फ टोनी की मदद की, जबकि अन्य तीन बेटों को कुछ नहीं दिया। इसी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई से रंजिश पाल रखी थी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में कई अहम साक्ष्य मिले है। जांच जारी है।
voice of india