Monday , 9 February 2026

बेरहम पति: पत्नी को लहुलुहान कर दुधमुंही को लेकर फरार…फिर जो हुआ. …

मुकदमा दर्ज कराने गई पीड़िता को इंदिरा नगर पुलिस ने टरकाया

तकरोही क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। घरेलू विवाद के चलते इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही में मंगलवार को एक नशेड़ी पति ने पत्नी पर कहर बनकर टूट पड़ा। बेरहम ने पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद एक वर्षीय दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला प्रार्थना पत्र लेकर तकरोही चौकी पर गई और आपबीती बताई, लेकिन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे न्याय देने के बजाए टरका दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पुलिस से बताया कि उसकी दुधमुंही बच्ची के लिए खतरा है कहीं वह उसके साथ कुछ कर न बैठे। सूत्र बताते हैं कि पीड़ित महिला पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही मित्र कहे जाने वाली पुलिस जरा भी रहम नहीं आया और उसे निराश कर चौकी से लौटा दिया। वहीं डीजीपी या फिर लखनऊ कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का निर्देश है कि थानों और चौकियों पर फरियादियों की फरियाद सुनी जाए। शायद पुलिस के आलाधिकारियों का फरमान मातहतों को नहीं भा रहा है।

Check Also

Punjab

लॉ कॉलेज में खूनी खेल: क्लासरूम में छात्रा को सरेआम मारी गोली, फिर सिरफिरे आशिक ने खुद को भी उड़ाया

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। …