Tuesday , 21 April 2026

फतेहपुर में : पटाखा बनाते विस्फोट में पिता-पुत्री की मौत, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साेमवार काे पटाखा बनाते समय विस्फाेट हाेने से पिता-पुत्री की माैत हाे गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने लापरवाही में थानाध्यक्ष, हलका इंचार्ज व दो बीट सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसपी सिंह ने बताया कि थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम रेवाड़ी खुर्द गांव में एक मकान में पटाखा बनाते समय जबरदस्त धमाका होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। विस्फोट से पटाखा बना रहे नूर मोहम्मद (55) उनकी पुत्री तोयबा (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र अली शेर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी ने बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाडी खुर्द गांव में आज पटाखा बनाते समय तेज धमाके के साथ विस्फोट होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई है। नूर माेहम्मद का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नूर मोहम्मद की पत्नी हसीना के नाम से पटाखा बनाने का लाइसेंस है, जो अभी नवीनीकरण की प्रक्रिया में है। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया लापरवाही पाये जाने पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष, हलका प्रभारी उपनिरीक्षक व बीट प्रभारी दो सिपाहियों काे निलंबित कर दिया गया है।

Check Also

गोंडा में खूनी रंजिश: बृजभूषण शरण सिंह के करीबी BJP नेता को सरेआम मारी गोली, लखनऊ में जिंदगी की जंग

गोंडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व सांसद …