Wednesday , 19 August 2026

प्रयागराज: रोडवेज चालक हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

प्रयागराज: धूमनगंज एयरपोर्ट और कर्नलगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने रावेंद्र हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी फैसल उर्फ काले निवासी मरियाडीह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

धूमनगंज एयरपोर्ट और कर्नलगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने रावेंद्र हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी फैसल उर्फ काले निवासी मरियाडीह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मुठभेड़ शुक्रवार को कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी पुलिया के पास हुई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान फैसल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं इस दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ है।

इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक दिन पहले एसटीएफ ने चित्रकूट से 50-50 हजार इनामी इरफान और हुसैन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मुख्य आरोपी अली और उसका साथी कामरान धूमनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। फिलहाल तीन नामजद आरोपी- नुरैन, हसनैन और कैफ अभी फरार हैं।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर पति और 4 साल के मासूम बेटे की हत्या, पत्नी समेत दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा इलाके में दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। …