Sunday , 26 July 2026

पत्नी से नाजायज ताल्लुकात के शक में सिक्योरिटी गार्ड ने मारी थी रिटायर्ड इंजीनियर को गोली

आरोपी गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक और मोटरसाइकिल बरामद
मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली सफलता
लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव इलाके में पड़ने वाला दिलकुश विहार कॉलोनी गोलियों की आवाज से गूंज उठी थी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो देखा की पीडब्लूडी विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है । आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच पड़ताल शुरू हुई घर में मौजूद नौकरानी रामादेवी को हिरासत में लेकर पूछा गया तो उसने बताया की उसका पति मनोज पांडेय निवासी बीकेटी जो सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। वो घर आया था जिसकी बंदूक की गोली से इंजीनियर की मौत हुई।
प्रभारी मड़ियाव व क्राइम ब्रांच शिवानंद मिश्रा की टीम एक्टिव हुई और देर रात आरोपी मनोज पांडेय पुत्र राम नरेश पाण्डेय मूल निवासी लखीमपुर को बीकेटी के लोखड़िया मोड़ से पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया की मृतक इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ मिश्रा दिलकुश विहार में अकेले रहते थे। पत्नी उनकी प्रधानाचार्य से रिटायर्ड वो अलग रहती बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। मेरी पत्नी रामादेवी कई साल वहीं नौकरी करती जिसके ऊपर मुझे अरुण कुमार के साथ अवैध संबंध का शक था। जिसके बारे में पूछने पर हम दोनों के बीच विवाद हुआ और मैने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से अरुण को गोली मार दी।

Check Also

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का पुनर्गठन, IPS किरण एस. के नेतृत्व में बनी नई टीम; 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा …