Thursday , 15 January 2026

दो धमाकों ने उड़ाई लखनऊ की नींद, दूसरे ब्लास्ट के बाद शुरू हुआ बड़ा एक्शन !

Lucknow News: लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर व देर शाम में हुए धमाकों ने पूरे इलाके के साथ साथ पूरे लखनऊ को दहला दिया। पहले धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इसके कुछ घंटों बाद देर शाम में दूसरा धमाका हुआ, जिसमें एक गोवंश की भी जान चली गई। घटनाओं ने पुलिस की लापरवाही को उजागर किया, जिसके बाद डीसीपी पूर्वी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन शुरू कर दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज संतोष पटेल और बीट सिपाही धर्मेश चाहर को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन अब फैक्ट्री मालिक और उसके सहयोगियों की तलाश कर रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी।

दिन में हुए भीषण ब्लास्ट में दो की हुई थी मौत, देर शाम हुआ दूसरा धमाका

आपको बता दें कि गुडंबा इलाके में दिन के समय अवैध रूप से संचालित हो रही फैक्ट्री में हुए पहले धमाके ने गांव में दहशत फैला दी। फैक्ट्री में काम कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने विस्फोट की वजह और इस्तेमाल हुए बारूद की जांच शुरू की। पहले हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल था। लेकिन देर शाम में हुए दूसरे धमाके ने खतरे की गंभीरता को और बढ़ा दिया। इस धमाके में एक गोवंश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले धमाके के बाद क्षेत्र को सील नहीं किया, जिससे बारूद के अवशेषों में दोबारा विस्फोट हुआ।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही सस्पेंड

लगातार दो धमाकों और मौतों के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना शुरू हो गए, जिसके बाद डीसीपी पूर्वी ने लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज संतोष पटेल और बीट सिपाही धर्मेश चाहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन ने कहा कि ऐसी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में दबिश देकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी और कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। फोरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने फैक्ट्री से मिले बारूद के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बारूद कहां से लाया गया और किस मकसद से इसका भंडारण किया जा रहा था। प्रशासन ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Check Also

ट्रंप का सख्त रुख: ग्रीनलैंड को लेकर सेना को मिला ऑपरेशन प्लान बनाने का आदेश….क्या कुछ होने वाला ही बड़ा

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने के …