
नई दिल्ली: अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम एक खौफनाक हवाई हादसा हुआ. टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद एक UPS कार्गो प्लेन हवा में डगमगाया और रनवे के पास ज़मीन से टकराते ही ज्वालामुखी जैसी आग भड़क गई. प्लेन में करीब डेढ़ लाख लीटर (लगभग 2.5 लाख गैलन) जेट फ्यूल था, जो फटते ही पूरा इलाका आग के समंदर में तब्दील हो गया.
एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे (लोकल टाइम) पर विमान ने उड़ान भरी ही थी कि अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी. कुछ ही पलों में ज़मीन से जोरदार धमाके की आवाज़ आई और आसमान में धुएं का विशाल गुब्बारा उठ गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी रनवे लाइन आग की लपटों में घिर गई, मानो किसी ज्वालामुखी का लावा फूट पड़ा हो.
उड़ान भरते ही अमेरिका में क्रैश हुआ प्लेन, धमाके के साथ उठा आग का गुबार, 3 की मौत
अमेरिका के केंटकी के लुईविल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें UPS का एक बड़ा कार्गो प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया. यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे हुआ जब विमान मोहम्मद अली इंटरनेशनल… pic.twitter.com/xP8XT1gaIo
— NDTV India (@ndtvindia) November 5, 2025
लुईविल पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की दर्जनों टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक आसपास के कई गोदाम और पार्किंग जोन जलकर राख हो चुके थे.

अब तक की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 से ज्यादा घायल हैं। दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. प्लेन के क्रैश से पास में स्थित Kentucky Petroleum Recycling और Grade-A Auto Parts के गोदामों में भी भीषण आग लग गई. दोनों बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गईं.

अभी जांच शुरुआती दौर में है, लेकिन प्राथमिक अनुमान है कि जेट फ्यूल लीकेज या इंजन फेलियर ने यह हादसा कराया. NTSB (National Transportation Safety Board) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और ब्लैक बॉक्स डेटा खंगाल रही है. UPS कंपनी ने हादसे की पुष्टि की है और कहा है कि हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. लुईविल एयरपोर्ट को तात्कालिक रूप से बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है.
voice of india