Monday , 8 December 2025

अलीनगर से मैथिली ठाकुर BJP प्रत्याशी घोषित, दूसरी लिस्ट में कई नए चेहरे

BJP 2nd Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं. मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है. जबकि IPS आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है. मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है. यहां से सुरेश शर्मा पहले BJP के उम्मीदवार हुआ करते थे. इस बार भी सुरेश शर्मा टिकट की रेस में थे. लेकिन भाजपा ने रंजन कुमार को टिकट दिया है.

मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मिथिला की लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है. मैथिली ठाकुर ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ज्वाईन किया था. उन्हें दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है.

 

BJP की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

Latest and Breaking News on NDTV

 

बिहार चुनाव: BJP ने दूसरी लिस्ट की जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट

बीजेपी की 12 कैंडिडेट की लिस्ट में दो बड़े नामों को टिकट नहीं दिया गया है. बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट पार्टी ने काट दिया है. वहीं, छपरा से बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की जगह पार्टी ने यहां से महिला कैंडिडेट को उतारा है. छपरा से इस बार छोटी कुमारी चुनाव मैदान में उतारी गई हैं. सोनपुर विधानसभा सीट से विनय कुमार सिंह को फिर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने ब्राह्मण बहुल बक्सर सदर सीट से असम के पूर्व आईपीएस ऑफिसर आनंद मिश्रा को कैंडिडेट बनाया है.

बीजेपी ने पहली सूची में कुल 71 कैंडिडेट का ऐलान किया था. पार्टी ने आज 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस तरह बीजेपी ने अबतक कुल 83 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. एनडीए में हुए समझौते के तहत बीजेपी राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से कुल 101 पर चुनाव लड़ रही है. जेडीयू भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Check Also

Parliament LIVE Updates: तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था : पीएम मोदी

Parliament LIVE Updates: लोकसभा में आज ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा …